#अपराध

July 26, 2026

हिमाचल: महिला के घर जबरन घुस किया ब्लैक...मेल, बनाया गंदा वीडियो; पति-पत्नी पर केस

पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत 

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब ऐसा ही एक गंभीर मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां एक महिला ने एक दंपती समेत कुछ लोगों पर उसके घर में जबरन घुसने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के ज्वाली से सामने आया है। यहां पर ज्वाली पुलिस थाना क्षेत्र की एक महिला ने SP नूरपुर को शिकायत देकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि एक दंपती समेत कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल: दिहाड़ी लगाने गया था पति, पत्नी ने उठाया गलत कदम- 2 साल की मासूम ने खोई मां

महिला को दी जान से मारने की धमकियां 

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की, गहने छीन लिए और बाद में उसे ब्लैकमेल भी किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। महिला ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले से जुड़े तथ्यों और सबूतों को जुटा रही है। साथ ही, मामले में शामिल बताए जा रहे लोगों की तलाश भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- HRTC का बड़ा फर्जीवाड़ा : इंस्पेक्टर गायब, कंडक्टर ने खुद ही बना दी चेकिंग रिपोर्ट- 3 सस्पेंड

जांच के बाद ही साफ होगी पूरी सच्चाई

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए उपलब्ध सबूतों और अन्य जानकारी की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख