राजनीति

#यूटिलिटी

May 11, 2025

सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान, कहा-ऑपरेशन अभी जारी है

शनिवार को पांच बजे हुआ था दोनों देशों के बीच सीजफायर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Indian Airforce

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच पिछले पांच दिन से चल रहा संघर्ष शनिवार को शाम पांच बजे सीजफायर के साथ खत्म हो गया। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच एक तरह से चल रहा युद्ध खत्म हो गया है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान सामने आया है। भारतीय वायुसेना का कहना है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। जिसके बारे में आने वाले समय में जानकारी दी जाएगी। भारतीय वायुसेना ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सांझा की है।

क्या कहती है इंडियन एयरफोर्स

इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर ऑपरेशन जारी रखने की जानकारी देते हुए लिखा, भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने निर्धारित कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच.समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए। क्योंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए सही वक्त पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना ने किसी भी तरह की अफवाहों और अनवेरीफाइड जानकारी प्रसारित करने से बचने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें : भारत-पाक में सीजफायर के बाद अब कश्मीर मुद्दे पर होगी चर्चा- ट्रंप ने किया नया दावा

पहलगाम घटना के बाद बढ़ा तनाव

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद से पूरे भारत की जनता गुस्से में थी। जनता आतंकियों से बदला लिए जाने की मांग कर रही थी। भारत सरकार ने भी पहलगाम घटना पर सख्त एक्शन लिया और छह और सात मई की रात को पीओके में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों पर हवाई हमले किए। जिसमें कई आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया गया।

 

 

यह भी पढ़ें: HPBOSE बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के रिजल्ट का इंतजार, इस दिन हो सकता है ऐलान

पाकिस्तान ने एलओसी पर की फायरिंग

भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसने एलओसी पर फायरिंग शुरू कर दी। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन मिसाइलों से भी हमला बोला, लेकिन वह अपने इन मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ड्रोन मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। भारत ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया और अमेरिकी राष्ट्रपति से मध्यस्ता करने की अपील की। 

 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पाकिस्तान की मदद करने वाले देश तुर्की के सेब पर बैन लगाने की मांग, दुश्मनों को भेज रहा ड्रोन 

 

 

बीते रोज शनिवार को दोनों देशों के बीच बात हुई और सीजफायर पर सहमति बनी। सहमति के अनुसार भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से हवा, जमीन और समुद्र में चल रही सैन्य कार्रवाई को दोनों देशों की ओर से रोक दिया गया। हालांकि पांच बजे हुए सीजफायर के मात्र तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से कई क्षेत्रों में भारी गोलीबारी की गई थी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख