#यूटिलिटी

February 25, 2025

लोगों की जेब पर HRTC का डाका, टैक्सियों का बढ़ा किराया, सिर्फ बुजुर्गों-मरीजों को राहत

पहले 4 किमी के लिए अब 20 की जगह 30 रुपए देने होंगे 

शेयर करें:

HRTC TAxi Fare Hike

शिमला। हिमाचल प्रदेश की लाइफलाइन HRTC ने बसों का न्यूनतम किराया दोगुना करने के बाद महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मंगलवार को शिमला के लोगों और पर्यटकों को एक और झटका दिया है। HRTC ने शिमला और आसपास चलने वाली राइड विद प्राइड इनोवा टैक्सियों का किराया 10 रुपए बढ़ा दिया है। सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों और आईजीएमसी जाने वाले मरीजों को बढ़ोतरी से छूट होगी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुक्खू सरकार के इस कानून को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे कर्मचारी 

यह है बढ़े हुए किराए का स्लैब- 

मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक - 

  • पहले 4 किलोमीटर तक के लिए लोगों को 20 की जगह 30 रुपए चुकाने होंगे। 
  • 4 से 6 किलोमीटर तक का किराया 30 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए
  • 6 से 8 किलोमीटर का 40 से बढ़ाकर 50 रुपए
  • 8 से 10 किलोमीटर तक के सफर का किराया 50 से बढ़ाकर 60 रुपए कर दिया गया है। 
  • 10 किलोमीटर से अधिक के लिए 70 रुपए वसूल किए जाएंगे।

प्रतिबंधित रास्तों के लिए मददगार हैं ये टैक्सियां 

HRTC की ये टैक्सियां शिमला शहर में उन प्रतिबंधित रास्तों पर चलती हैं, जहां व्यावसायिक टैक्सियों को अनुमति नहीं है। विशेष रूप से मॉल रोड के पास सीटीओ पॉइंट तक पहुंचने में पर्यटकों को टैक्सियों से बड़ी मदद मिलती है। इसके अलावा रिज मैदान के पास से जाखू मंदिर जाने वाले सैलानियों के लिए भी यह सेवा अत्यंत लाभदायक साबित होती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरिए से लदा हुआ ट्रक पलटा, उसी के नीचे फंसा ड्राइवर; मची चीख-पुकार

तुरंत लागू हुआ आदेश

HRTC के मंडलीय प्रबंधक शिमला देवा सिंह नेगी ने आदेश जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस किराया वृद्धि से सबसे अधिक प्रभाव आम यात्रियों पर पड़ेगा, जो रोजमर्रा के सफर के लिए इनोवा टैक्सियों का इस्तेमाल करते हैं। शहर में इन टैक्सियों का उपयोग नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और बाजार आने-जाने वाले लोगों द्वारा अधिक किया जाता है। ऐसे में हर यात्रा पर 10 रुपये की अतिरिक्त लागत उनके मासिक खर्च को प्रभावित कर सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख