#यूटिलिटी

June 13, 2025

HPU ने घोषित किया BA Final Year का परीक्षा परिणाम, सोलन की रमणीक ने किया टॉप

मेरिट सूची में लड़कियों का दबदबा, टॉप 10 में दो बेटों ने बनाई जगह

शेयर करें:

HPU BA Final Year Result

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीए अंतिम वर्ष की मेरिट सूची में प्रदेश की बेटियों का दबदबा रहा। बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 96.05 प्रतिशत रहा है। मैरिट सूची में टॉप 10 में 10 लड़कियां व 2 लड़के शामिल हैं। सोलन डिग्री कॉलेज की छात्रा रमणीक अटल ने 8.99 सीजीपीए हासिल कर प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

बीए अंतिम वर्ष की मेरिट सूची में

मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं के धीरज मुकान रहे, जिन्होंने 8.94 सीजीपीए प्राप्त किए, जबकि तीसरा स्थान दीक्षा डोगरा ने हासिल किया, जो जीबी पंत पीजी कॉलेज रामपुर की छात्रा हैं। उन्हें 8.92 सीजीपीए प्राप्त हुए। HPU परीक्षा नियंत्रक प्रो श्याम लाल कौशल ने बताया कि इस बार बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा में 10,869 छात्र बैठे थे, जिनमें से 9,353 पास हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 96.05 प्रतिशत रहा।

 

यह भी पढ़ें : Breaking: हिमाचल के स्कूलों में बदलेगी टाइमिंग, यह होगा खुलने और बंद होने का समय

मेरिट में बेटियों का दबदबा

इस बार की मेरिट सूची लड़कियों के नाम रही। विश्वविद्यालय द्वारा जारी टॉप टेन लिस्ट में कुल 12 विद्यार्थी शामिल किए गए हैं, जिनमें से केवल दो ही छात्र हैं। टॉप रैंकिंग में शामिल अन्य छात्रों में

  • चौथा स्थान- प्रिया देवी महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज, अंब (8.91 सीजीपीए)
  • पांचवां स्थान- मीनाक्षी, स्वामी विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं (8.81 सीजीपीए)
  • छठा स्थान -तपस्या, डिग्री कॉलेज, नाहन और प्रिया दौलतपुर चौक कॉलेज दोनों ने 8.80 सीजीपीए प्राप्त किए
  • सातवां स्थान-  साक्षी, झंडुता डिग्री कॉलेज बिलासपुर 8.79 सीजीपीए
  • आठवां स्थान - महक, धर्मपुर कॉलेज सोलन  8.77 सीजीपीए
  • नौवां स्थान-  रिया शर्मा, सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला और एक छात्रा दौलतपुर चौक से 8.74 सीजीपीए
  • दसवां स्थान-  रणजीत सिंह, एनएससीबीएम कॉलेज, हमीरपुर 8.73 सीजीपीए

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बालिका आश्रम में 19 साल की युवती ने दी जा*न, आखिर क्या हुआ उसके साथ ?

तीन प्रमुख यूजी परिणाम एक माह में घोषित

एचपीयू ने इस बार स्नातक डिग्री के तीनों मुख्य पाठ्यक्रम दृ बीएए बीएससी और बीकॉम दृ के अंतिम वर्ष के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किए हैं। अप्रैल अंत तक परीक्षा संपन्न होने के बादए एक माह के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रो कौशल के अनुसार इस बार ऑन.स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली के तहत शिक्षकों और विश्वविद्यालय स्टाफ ने विशेष सहयोग किया। अवकाश के दौरान भी मूल्यांकन कार्य चलता रहा, जिससे छात्रों को समय रहते परिणाम मिल सके और उन्हें पीजी में दाखिले में कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाब के राज्यपाल और पत्नी की बिगड़ी तबीयत, रात में 2 बार काटे IGMC के चक्कर

चार दिन, चार परिणाम घोषित

एचपीयू ने 10 जून को बीकॉम तृतीय वर्षए 12 जून को शास्त्री और बीएससी तृतीय वर्ष तथा 13 जून को बीए तृतीय वर्ष के नतीजे घोषित किए। केवल चार दिनों में 16ए731 विद्यार्थियों के परिणाम जारी कर दिए गए, जो विश्वविद्यालय की तत्परता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली का प्रमाण है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख