#यूटिलिटी

June 10, 2025

HPU ने घोषित किया बीकॉम तृतीय वर्ष का परिणाम, मेरिट सूची पर बेटियों ने जमाया कब्जा

संजौली की अंकिता बनी टॉपर

शेयर करें:

HPU BCom exam Result

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय HPU ने अप्रैल 2025 में आयोजित बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड समय में आज जारी कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में भी प्रदेश की बेटियों ने बाजी मारी है। बीकॉम अंतिम वर्ष के परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में वर्चस्व कायम किया है। कुल परिणाम 97.56 प्रतिशत रहा, जो बीकॉम जैसे प्रतिस्पर्धी पाठ्यक्रम में उल्लेखनीय उपलब्धि है।

97.56 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

आज घोषित किए गए बीकॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 97.56 प्रतिशत रहा। इस प्रतिशत में कम्पार्टमेंट के मामले भी शामिल हैं, जो दर्शाता है कि अधिकांश छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। इस परीक्षा में कुल 2538 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 2324 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के शिपकी-ला से दिखेगा चीन बॉर्डर, सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ; जानें कैसे मिलेगी एंट्री

अंकिता ने प्रदेश में किया टॉप

संजौली कॉलेज की छात्रा अंकिता ने 8.64 सीजीपीए के साथ प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय टॉप किया है। उनके बाद डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक ऊना की सिमरन 8.62 सीजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली की शिवांगी सलाथिया 8.56 सीजीपीए लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

टॉप टेन में छात्राओं का दबदबा

इस वर्ष की खास बात यह रही कि टॉप 10 सूची में सभी स्थानों पर छात्राओं का ही कब्जा रहा।

  • चौथा स्थान संयुक्त रूप से पायल शर्मा (सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज, नादौन) और मीनाक्षी (डिग्री कॉलेज, नालागढ़) ने 8.54 सीजीपीए के साथ साझा किया।
  • पांचवें स्थान पर संजौली कॉलेज की शगुन चंदेल और शगुन सिंह (दोनों 8.45 सीजीपीए) रहीं।
  • छठा स्थान डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, कोटखाई की मालविका सूद को मिला, जिनका सीजीपीए 8.42 रहा।
  • सातवें स्थान पर चार छात्राएं—दीक्षिता (सीमा कॉलेज, शिमला), सानवी जैन (टीजेसीएम कॉलेज, सुजानपुर), रंजना कौंडल और अनुपमा (दोनों बीकेडी महिला डिग्री कॉलेज, पांवटा साहिब) रही, जिन्होंने 8.38 सीजीपीए प्राप्त किया।
  • आठवां स्थान दौलतपुर चौक की काजल को 8.36 सीजीपीए के साथ मिला।
  • नौवां स्थान आरकेएमवी शिमला की स्मृति को 8.33 सीजीपीए मिला।
  • दसवें स्थान पर संजौली कॉलेज की मुस्कान ने 8.31 सीजीपीए के साथ स्थान प्राप्त किया।

संजौली कॉलेज और शिमला का वर्चस्व

मेरिट सूची में संजौली कॉलेज की पांच छात्राएं शामिल हैं, जबकि शिमला जिले से आठ छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। इससे राजधानी क्षेत्र की शैक्षणिक गुणवत्ता और संस्थाओं की सुदृढ़ता स्पष्ट होती है।

 

यह भी पढ़ें : चेतावनी: हिमाचल में अगले 72 घटें पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी

इस बार विवि प्रशासन ने महज एक महीने के भीतर परिणाम तैयार कर प्रकाशित कर दिया, जो विश्वविद्यालय के इतिहास में एक कीर्तिमान है। परीक्षा नियंत्रक प्रोण् श्याम लाल कौशल ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कॉलेज प्राचार्यों और शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह संभव हो सका।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक से 3.56 लाख की ठगी का आरोपी लगा पुलिस के हाथ, बिहार में छिपा था

ऑनलाइन उपलब्ध है परिणाम

विवि द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसारए परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से अपना परिणाम देख सकते हैं और आवश्यकतानुसार डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति की आंखों के सामने ट्रक के टायर के नीचे आई पत्नी; थम गई सांसें

छात्राओं की उपलब्धि बनी प्रेरणा

इस वर्ष बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में बेटियों ने जो सफलता हासिल की है, वह न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उनकी मेहनत को दर्शाती है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनती है। विश्वविद्यालय प्रशासन को आशा है कि यह उत्कृष्टता का सिलसिला

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख