#यूटिलिटी

March 10, 2025

हिमाचल: रद्द किए गए 12वीं क्लास के इंग्लिश पेपर की नई तारीख जारी, यहां देखें कब होगा एक्जाम 

चुवाड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्टाफ की गलती से स्थगित हुई थी परीक्षा 

शेयर करें:

HPBOSE Dharamshala

धर्मशाला। चंबा जिले के चुवाड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में केंद्र स्टाफ की गलती से 10वीं की जगह 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर खुल जाने के कारण रद्द हुई परीक्षा अब 29 मार्च को शाम के सत्र में होगी। पेपर लीक होने के बाद HPBOSE ने 8 मार्च को हिमाचल प्रदेश के 2300 परीक्षा केंद्रों में 12वीं अंग्रेजी का पेपर स्थगित कर दिया था।

93494 स्टूडेंट देंगे परीक्षा

नए डेट के अनुसार, यह परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के दौरान प्रदेश भर में नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय के तहत आते 93494 के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के छोटे से गांव की बेटी बनी एयर होस्टेस, करेगी बादलों की सैर- छुएगी आसमान

ईमेल से भेजी थी शिकायत

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में केंद्र स्टाफ की गलती की शिकायत बोर्ड प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से मिली थी। इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम मित्र मोबाइल एप पर अपलोड किए गए वीडियो से भी इसकी पुष्टि की थी। इसके चलते हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के एक परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा, लेफ्टिनेंट बना मेजर का बेटा

बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल करने वालों पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करने की ठान ली है। इस बार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में अगर कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया तो वह अगले तीन साल तक परीक्षा नहीं दे सकेगा। 

पहले संबंधित विषय में फेल किए जाते थे परीक्षार्थी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नकल के मामले रोकने के लिए इस बार सख्त नियम बना दिए हैं। इससे पहले जिस पेपर में परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा जाता था तो उसे उसी पेपर में यूएमसी केस बनाकर संबंधित विषय में फेल कर दिया जाता था। लेकिन अब शिक्षा बोर्ड ने नकल करने वालों को तीन साल तक पेपर ना दे पाने का नियम बना दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख