#यूटिलिटी

August 22, 2026

सावधान हिमाचल! 4 जिलों में आज होगी भारी बारिश, यलो अलर्ट पर कई इलाके

आज इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शेयर करें:

Himachal Pradesh Weather news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में रातभर बारिश हुई, जबकि कांगड़ा और हमीरपुर में शनिवार सुबह भी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, रविवार से मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है और अगले पांच दिनों तक ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

सुबह हुई तेज बारिश 

प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात जमकर बारिश हुई। कांगड़ा और हमीरपुर के कई हिस्सों में शनिवार सुबह भी बारिश का दौर जारी रहा। सुजानपुर में सुबह तेज बारिश के बाद बाजार में पानी भर गया। वहीं, राजधानी शिमला में भी सुबह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: टेलर हैं पिता, मां आंगनबाड़ी वर्कर; बेटी ने कठिन परीक्षा पास कर बढ़ाया मान

आज इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार रविवार से अगले पांच दिनों तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है।

27 अगस्त तक ज्यादातर जगहों पर खिलेगी धूप

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश कम होने के कारण प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पहले से ही कई शहरों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है, ऐसे में धूप निकलने के बाद गर्मी और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: मुझे माफ करना मां और छोटे भाई…. 29 वर्षीय युवती ने त्यागे प्राण- परिवार में शोक

कांगड़ा में सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा तापमान

कांगड़ा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, शिमला में 24.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। धर्मशाला का तापमान 29 डिग्री और मंडी का 33 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों जगह तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

हिमाचल में अब तक सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश

इस मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश में अब तक सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य तौर पर 550.4 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 505 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, कुछ जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश भी हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के स्कूलों में पिलाया जाएगा फिल्टर और उबला पानी, 47 बच्चे बीमार पड़ने पर जागा शिक्षा विभाग

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा हुई बारिश

चंबा में सामान्य से 2 फीसदी, किन्नौर में 5 फीसदी, कुल्लू में 24 फीसदी, शिमला में 18 फीसदी और सिरमौर में 2 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इनमें कुल्लू और शिमला में सामान्य के मुकाबले बारिश काफी अधिक रही है।

लाहौल-स्पीति में सबसे कम बारिश

वहीं, कई जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम रही है। हमीरपुर में सामान्य से 35 फीसदी, कांगड़ा में 8 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 53 फीसदी, मंडी में 22 फीसदी, सोलन में 11 फीसदी और ऊना में 1 फीसदी कम बारिश हुई है। इनमें लाहौल-स्पीति में सामान्य के मुकाबले सबसे ज्यादा 53 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख