#यूटिलिटी

September 9, 2026

हिमाचल में लगातार 3 दिन खराब रहेगा मौसम : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

आंधी और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने का अनुमान

शेयर करें:

Himachal Pradesh Weather news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 13 से 15 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर को कुछ जगहों पर, जबकि 14 और 15 सितंबर को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

आंधी और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने का अनुमान

मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 सितंबर को मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि इन दिनों के लिए विभाग ने कोई औपचारिक मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की थमी सांसें, लंगर सेवा करते पड़ा दिल का दौरा

9 से 12 सितंबर तक मौसम रहेगा ज्यादातर सामान्य

9 से 12 सितंबर तक मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है। मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

13 सितंबर से बढ़ेगा बारिश का दायरा

13 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य पहाड़ी इलाकों में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 14 और 15 सितंबर को मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब डाकिया नहीं, ड्रोन पहुंचा रहा चिट्ठियां : 10 मिनट में घर-घर पहुंच रही डाक

इन जिलों में बारिश के ज्यादा आसार

मौसम विभाग के जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितंबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में एक-दो जगह हल्की बारिश होने की संभावना है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख