#यूटिलिटी

April 30, 2025

हिमाचल के इन आईपीएस पर गिरेगी तबादलों की गाज, यह एचपीएस भी हैं लाइन में

लिस्ट बनाने में जुटी सुक्खू सरकार

शेयर करें:

himachal news

शिमला। आईएएस के बाद अब तबादलों की मार आईपीएस और एचपीएस की बारी है। बीते ढाई साल से एक ही जगह पर तैनात अफसरों पर तबादलों की गाज गिरनी तय है। जानकारों का कहना है कि सरकार ऐसे अफसरों की सूची बना रही है और इसमें 2-3 जिलों के एसपी के नाम भी शामिल हैं।

अधिकारियों के कामकाज की हो रही समीक्षा

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार इस बार तबादलों के लिए अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा भी कर रही है। इसके लिए अपराध पर रोकथाम, नशा तस्करी पर रोक और जिले में कानून-व्यवस्था की बहाली जैसे निर्धारक तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : कारोबारी का बेटा निकला चिट्टा पॉजिटिव, सुनकर पिता बेहोश- दिमागी संतुलन खोया

सरकार की ट्रांसफर की लिस्ट में एसपी के अलावा एएसपी और डीएसपी लेवल के अफसरों के नाम भी शामिल हैं, जिनके जिलों में बदलाव किया जा सकता है। पुलिस विभाग के साथ ही सीआईडी और विजीलैंस में फेरबदल हो सकता है।

ढाई साल से एक ही जगह पर

हिमाचल सरकार के सामने आईपीएस के लिए भी वही स्थिति है, जो आईएएस के लिए थी। कई आईपीएस अधिकारियों को पिछली सरकार के समय नियुक्ति मिली थी और वे अभी तक उसी जगह बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से भागी बेटी, दुख नहीं सह पाया पिता- वीडियो कॉल कर परिजनों को कहा अलविदा

इसी तरह कई पुलिस अधिकारियों के पास काम का बहुत दबाव है और वे इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। चूंकि राज्य में आईपीएस के 96 स्वीकृत पदों पर 12 पोस्ट खाली हैं, इसलिए सरकार के पास मौजूदा पुलिस अफसरों पर काम का बोझ कम करने का थोड़ा स्पेस बाकी है। इसी तरह एचएएस के भी 15 पोस्ट खाली हैं। यहां भी सरकार प्रमोशन और तबादले का रास्ता अपना सकती है, ताकि काम के ओवरलोड को कम किया जा सके।

नशा रोकेंगे आईपीएस

हिमाचल सरकार नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कानून लेकर आई है। इस पर गवर्नर ने मंजूरी दे दी है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून को जमीन पर लागू करना है। सरकार ने इसके लिए नए पुलिस जिलों का गठन किया है। इन पुलिस जिलों में एसपी लेवल के अफसर की तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि हिमाचल में नशा तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार कुछ और जिलों का भी गठन कर सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख