राजनीति

#यूटिलिटी

April 1, 2026

हिमाचल की जनता को बड़ी राहत : इस महीने राशन डिपुओं पर मिलेगा ज्यादा आटा

प्रदेश के करीब साढ़े 19 लाख लोग राशन डिपुओं से राशन लेते हैं

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Ration Depots

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने महंगाई के इस दौर में राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। सुक्खू सरकार ने ऐसा फैसला लिया है- जिससे आम आदमी के चेहरे पर रौनक लौट आई है।

कई परिवार सस्ते राशन पर निर्भर

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सस्ते मूल्यों की दुकानों के माध्यम से राज्य के करीब साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। हर महीने लाखों परिवार इन डिपुओं पर मिलने वाले सस्ते राशन पर निर्भर रहते हैं। 

यह भी पढ़ें : सैल्यूट हिमाचल पुलिस : सतलुज में कूदी महिला, उफनती लहरों के बीच से बचा लाया जवान

डिपुओं पर ज्यादा मिलेगा आटा

आपको बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण से जुड़ी नई व्यवस्था स्पष्ट कर दी है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आटे की सप्लाई में बड़ी राहत दी है। जिसके तहत अब इस महीने यानी अप्रैल में गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले APL परिवारों को आटा ज्यादा मिलेगा।

कितना मिलेगा आटा?

अब APL कार्ड धारकों को इस महीने 11 किलो के बजाय 12 किलो आटा दिया जाएगा। हालांकि, चावल की मात्रा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले मार्च में आटे की सप्लाई एक किलो कम की गई थी। मगर अब एक ज्यादा कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : आरक्षण रोस्टर में छेड़छाड़! जयराम ने CM के फैसले को बताया गलत

सब्सिडी पर मिलता रहेगा राशन

APL श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवारों को आटा 12 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है। विभाग का कहना है कि आटे की मात्रा में यह कटौती अस्थायी है। चावल की आपूर्ति पूर्व व्यवस्था के अनुसार ही जारी रहेगी।

कई परिवारों को मिलेगा पूरा राशन

वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NASF) के तहत आने वाले परिवारों, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और प्राइमरी हाउस होल्ड (PHH) श्रेणी के लाभार्थियों को अप्रैल महीने में भी हर महीने की तरह 35 किलोग्राम राशन नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इस राशन में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्यूशन पढ़ने गया था 5 वर्षीय मासूम, घर पर माता-पिता ने दी जा*न- नहीं थम रहे आंसू

चावल पूरी तरह मुफ्त

इस 35 किलोग्राम राशन में प्रति परिवार 15 किलो चावल पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा शेष राशन में आटे की मात्रा निर्धारित दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती रहेगी।

डिपुओं पर समय पर पहुंचाने के निर्देश

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकानों को समय पर राशन उठान और वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं- ताकि किसी भी कार्डधारक को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने-अपने डिपुओं से राशन प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : यूनिवर्सिटी के छात्र की मौ*त पर बवाल, प्रबंधन पर FIR दर्ज- जानें क्या है पूरा मामला

डिपुओं पर क्या-क्या मिल रहा?

मौजूदा समय में सुक्खू सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को डिपुओं पर कई चीजें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिनमें-

  • मलका दाल
  • माश दाल
  • चना दाल
  • दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों)
  • चीनी
  • एक किलो नमक
  • आटा
  • चावल

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख