#यूटिलिटी

October 31, 2025

हिमाचल में बढ़ने लगी है ठंड- कहीं खांसी से परेशान तो नहीं है आपका बच्चा ? जानें घरेलू नुस्खे

घरेलू नुस्खों की मदद से बच्चे को मिलेगी राहत

शेयर करें:

Himachal Home Remedies

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बदलते मौसम के साथ लोग खांसी, जुकाम व कफ जैसी समस्याओं से दो चार हो रहे हैं। छोटे बच्चों में खांसी और कफ की समस्या आम है। इससे बच्चे को तो बहुत तकलीफ होती ही है, साथ ही में मां-बाप भी टेंशन में आ जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में उन घरेलू नुस्खों की बात करेंगे जो खांसी और कफ को भगा दें।

खांसी, कफ से चिड़चिड़ा हो जाता है बच्चा

छाती में कफ जमा होने से छोटे बच्चों को सांस लेने में समस्या आती है, बेचैनी होती है व बच्चा चिड़चिड़ा भी हो जाता है। इतना ही नहीं, बच्चे को नींद की कमी भी हो सकती है। ऐसे में बच्चों को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू की पत्नी के चुनाव में बैंक ने बांटे थे पैसे!- HC ने भेजा नोटिस, विधायकी को दी गई चुनौती

इस तेल के इस्तेमाल से दूर मिलेगी राहत

  • सरसों के तेल में लहसुन, काली मिर्च, लौंग, मेथी और अजवाइन डालकर गर्म करें 
  • तेल को थोड़ा ठंडा होने पर बच्चे की छाती और पीठ पर हल्के हाथों से मालिश करें 
  • इससे जमी हुई बलगम जल्दी पिघल जाती है और सांस लेने में राहत मिलती है

इस काढ़े को पीने से भी होगा फायदा

  • तुलसी के पत्ते, मिश्री और पानी को उबालकर थोड़ा ठंडा करें 
  • फिर इसे बच्चे को थोड़ी मात्रा में पिलाएं 
  • ये काढ़ा छाती की जकड़न और कफ को बाहर निकालने में कारगर है

यह भी पढ़ें: शिमला के पार्षद ने लड़कियों की बनाई वीडियो, बोला- बीयर पी रही हैं, पुलिस के सामने जमकर कटा बवाल

इसका पानी पीने से कम होगी समस्या

  • बच्चे को खांसी के साथ कफ की समस्या है तो लौंग का पानी पिलाएं
  • ये पुराने से पुराना जमा हुआ कफ भी निकाल देता है और गले की खराश में भी राहत देता है

रसोई की ये चीज है प्राकृतिक एंटीबायोटिक 

  • कच्ची हल्दी और अदरक को दूध में उबालकर गुनगुना पिलाएं
  • ये प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और शरीर से बलगम को पिघला देता है

यह भी पढ़ें: हिमाचल में निकली सीधी भर्ती- न ग्राउंड की टेंशन, ना ही होगा WRITTEN टेस्ट- जानें सब कुछ

इस तरह से बच्चे की छाती पर लगाएं तेल 

  • नारियल तेल को गर्म करके उसमें कपूर डालें
  • ठंडा होने पर शिशु की छाती पर हल्के हाथों से गोलाकार गति में लगाएं
  • ये छाती की जकड़न को दूर करने में मदद करता है

कफ और जुकाम दोनों से मिलेगा आराम

  • पुदीने के पत्तों का रस गर्म पानी में मिलाकर भाप लेने से कफ और जुकाम दोनों में आराम मिलता है
  • अगर इन नुस्खों से राहत नहीं मिलती या बच्चे की सांस लेने में दिक्कत बढ़ रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख