#यूटिलिटी

November 4, 2025

सावधान हिमाचल ! फिर जारी हुआ बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, तूफान के साथ बरसेगी आफत

पोस्ट मॉनसून सीजन में सामान्य से 158% ज्यादा बारिश

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में आज और कल दो दिन बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी व हमीरपुर जिलों में आंधी-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में जहां हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है।

कल खराब हो सकता है मौसम

5 नवंबर को प्रदेश का मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी व मैदानी-मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बता दें कि 6 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: बिजली महादेव रोपवे को लेकर मीटिंग पूरी- अब PM मोदी के फैसले पर टिकी लोगों की निगाहें

ज्यादा होगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर  के महीने में अधिकतम तापमान नॉर्मल से ज्यादा बना रहेगा। इसी तरह ज्यादा ऊंचे क्षेत्रों का न्यूनतम पारा सामान्य से कम और कुछ इलाकों में सामान्य से ज्यादा बना रहेगा।

माइनस में 2 शहरों का तापमान

प्रदेश के दो शहरों का तापमान माइनस में व 13 शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। कुकुमसैरी का तापमान माइनस 1.5, ताबो का माइनस 0.1 डिग्री, केलांग का 0.1 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

यह भी पढ़ें: इस दिन घर लौटेंगी विश्व चैपिंयन रेणुका- सबसे पहले मां हाटकोटी के करेंगी दर्शन, फिर होगी धाम

सामान्य से 158% ज्यादा बारिश 

गौरतलब है कि पोस्ट मॉनसून सीजन में सामान्य से 158 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं 1 अक्टूबर से नवंबर तक औसत 26.5 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस बार बादल 68.5 मिलीमीटर बरस चुके हैं।

गरज-चमक के साथ होगी वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है।  4 नवंबर को मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : दुल्हन को ससुराल छोड़ घर लौट रहे थे मायके वाले, रास्ते में खड़ा था काल

हल्के से मध्यम वर्षा के आसार

वहीं, मध्य पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

1-2 स्थानों पर हल्की बारिश

5 नवंबर को मैदानी व निचले पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मध्य पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख