#यूटिलिटी

June 21, 2026

सावधान हिमाचल! 10 जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है

शेयर करें:

Himachal Pradesh Weather Forecast Update Today Monsoon Rain Thunderstorm Alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है। इसी के चलते मौसम विभाग ने आज के लिए हिमाचल के 10 जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में मौसम ने ली करवट

मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों के कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक खराब हो सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: DIG संजीव गांधी से वसूले जाएंगे 1.80 लाख रुपए, आवास खाली ना करने पर लगाया डैमेज चार्ज

पर्यटकों से की अपील

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। खुले स्थानों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय बना रह सकता है। विशेष रूप से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी और तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भाजपा से हो गया 'खेला', शपथ से पहले इस MC के 11 पार्षदों पर केस दर्ज; थाने में बुलाए

26 जून तक होगी बारिश...

विशेषज्ञों का कहना है कि 23 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कुछ कमजोर पड़ सकता है। मगर इसके बावजूद 26 जून तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

मानसून की दस्तक का अभी इंतजार

प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर फिलहाल कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं। सामान्य तौर पर हिमाचल प्रदेश में मानसून 22 जून के आसपास प्रवेश करता है। मगर इस बार इसकी रफ्तार धीमी पड़ने के कारण निर्धारित समय पर पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : NEET परीक्षा से पहले 3 अभ्यर्थियों ने दे दी जा.न, असफलता के डर ने छीनी सांसें; सुक्खू सरकार ने की ये अपील

कब आएगा मानसून?

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी कुछ दिनों तक मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना कम है और 25 से 26 जून तक भी इसके प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में लोगों को मानसूनी बारिश के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

सुहावने मौसम से पर्यटन कारोबार को मिल रही राहत

हालांकि मानसून अभी प्रदेश में नहीं पहुंचा है, लेकिन बीते एक सप्ताह से अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही हल्की बारिश ने मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहने से पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भाजपा से हो गया 'खेला', शपथ से पहले इस MC के 11 पार्षदों पर केस दर्ज; थाने में बुलाए

पर्यटक ले रहे वादियों के मजे

शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी और अन्य पर्यटन स्थलों पर आने वाले सैलानी ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं। मौसम के इस बदलाव से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है।

मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी

दूसरी ओर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान तेज धूप देखने को मिली। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मनीषा मित्तल ह*त्याकांड का सामने आया लाइव VIDEO, बेहद पास से मारी थी गो*लियां; देखें

ऊना जिला सबसे गर्म

ऊना जिला प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने से लोगों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ा, जबकि शाम के समय मौसम में कुछ राहत महसूस की गई।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख