#यूटिलिटी

May 22, 2025

हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, इन आठ जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट की गई दर्ज

शेयर करें:

Himachal Weather Update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 से 27 मई तक राज्य के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि चार अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

इस मौसम बदलाव से किसानों और बागवानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है- जो खासकर सेब, टमाटर, सब्जियों और गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां को सुबह फोन पर किया था घर आने का वादा, देर रात मिला शहादत का पैगाम- आज पहुंचेगी देह

किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए खेतों में खड़ी फसल की सुरक्षा के इंतजाम करें और अनावश्यक रूप से खेतों में काम करने से बचें। बागवानों को भी अपनी बागवानी फसलों के लिए जालियों और सुरक्षित छायादार ढांचों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

आज रहेगा मौसम सामान्य

हालांकि आज प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। लेकिन कांगड़ा, चंबा, शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि कल से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो जाएगा और उसके प्रभाव से 22 और 23 मई को छिटपुट बारिश के आसार हैं, जबकि 24 मई से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : HP बोर्ड की "गलती": सदमे में विधवा मां- रिजल्ट से परेशान बेटी ने उठाया गलत कदम, रिचैकिंग में निकली पास

पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट

बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से राज्य के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शिमला, मंडी, कुल्लू और सिरमौर में सुबह से ही बादलों की घनी मौजूदगी के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है।

बदला मौसम का मिजाज

राजधानी शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवा के साथ मौसम खुशनुमा हो गया है। सोलन और सिरमौर के कुछ हिस्सों में भी बादल मंडरा रहे हैं। इस परिवर्तनशील मौसम से पर्यटन गतिविधियों पर भी हल्का असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल को आज PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, यहां खुल रहा नया रेलवे स्टेशन- जानिए और क्या होगा खास

सावधानी बरतें लोग

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कृषि विभाग ने सभी नागरिकों, विशेषकर किसानों-बागवानों से आग्रह किया है कि वे मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी प्रशासन से संपर्क करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख