#यूटिलिटी
October 30, 2025
घर में जरूर रखें ये 3 पौधे, खत्म होगी नेगेटिविटी व हमेशा साथ रहेंगी मां लक्ष्मी
वास्तु के हिसाब से पौधे रखने पर मिलेगा लाभ
शेयर करें:

शिमला। विश्व में पेड़-पौधे ना केवल प्रकृति के संतुलन में बल्कि हमारे धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। हिंदू संस्कृति में कई पेड़-पौधों को देवी-देवता और सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 पौधों की जानकारी देंगे जिन्हें घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं जीवन में पैसों की कमी भी कम हो जाती है।
हिंदू समाज के लिए तुलसी बहुत ही पावन और पवित्र पौधा है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी विष्णु भगवान को भी बहुत प्रिय है। तुलसी के बिना भगवान भोग भी स्वीकार नहीं करते।
अगर घर में तुलसी के पौधे की पूजा की जाए तो आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। घर में सुख-समृद्धि व आर्थिक मजबूती बढ़ जाती है। वास्तु कहता है कि तुलसी के पौधे को घर के आंगन या पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा है।
वैसे तो आंवले का पेड़ घर पर कम ही उगाया जाता है लेकिन इसका घर पर होना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु व लक्ष्मी का वास होता है।
घर में आंवले का पेड़ लगाने व नवमी के अवसर पर विशेष रूप से इसकी पूजा करने से देवताओं की विशेष कृपा रहती है। इतना ही नहीं अपार शुभ फल और धन की प्राप्ति भी होती है। इसके होने से नकारात्मक उर्जा भी दूरी रहती है।
मनी प्लांट तो नाम से ही अपनी व्याख्या करता है। कहते हैं कि अगर मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाया जाता है तो ये घर के लिए धन और सौभाग्य लेकर आता है। वास्तु कहता है कि मनी प्लांट शुक्र ग्रह से संबंध रखता है।
गौरतलब है कि शुक्र ग्रह धन व वैभवशाली जीवन के कारक ग्रह हैं। ऐसे में घर में मनी प्लांट का पौधा उगाने से घर में धन, समृद्धि व खुशियां हमेशा बनी रहती हैं। इस पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।