#यूटिलिटी
September 20, 2025
हिमाचल: स्मार्टफोन की स्लो चार्जिंग से हैं परेशान ? जानें इसके कारण और समाधान
खराब बैटरी से हो सकती है स्लो चार्जिंग
शेयर करें:

शिमला। आज के आधुनिक समय में स्मार्टफोन के बिना किसी की जिंदगी सोची ही नहीं जा सकती। हमारे सारे काम फोन पर ही होते हैं। सुबह का अलार्म हो या कोई वर्क कॉल या फिर किसी अपने से बात करना, सबकुछ इस स्मार्टफोन से हो रहा है। अगर ऐसे में आपका फोन सही से चार्ज ना हो तो ये कितनी बड़ी समस्या है ना ? आज हम आपको बताएंगे वो चीजें जिससे आपका फोन सहीं से चार्ज नहीं हो रहा।
आपके स्मार्टफोन के स्लो चार्ज होने की कई वजहें हो सकती हैं। आइए एक-एक कर जानतें हैं ये वजहें-
लोग अकसर अपना असली चार्जर खराब होने पर एक नया चार्जर खरीदते हैं। ये नया चार्जर अकसर नकली होता है और लोग इस बात को इग्नोर कर देते हैं। इस तरह का चार्जर वोल्टेज और करंट नहीं देता जिससे आपका स्मार्टफोन ठीक से चार्ज नहीं हो पाता। इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी भी खराब हो सकती है। गौरतलब है कि कभी नकली चार्जर से अपना स्मार्टफोन चार्ज ना करें।
यह भी पढ़ें: दूल्हा बनने से पहले विक्रमादित्य का कंगना को जवाब, कहा- 'ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे'- यही हमारी प्रार्थना है
अकसर हमारे स्मार्टफोन में बैकग्राउंड में एप्स चलते रहे होते हैं। इसकी वजह से भी स्मार्टफोन धीरे चार्ज होता है। ऐसे में स्मार्टफोन की बैकग्राउंड एप्स को बंद करना चाहिए। इस तरह आपका स्मार्टफोल पहले के मुकाबले ज्यादा तेज चार्ज हो सकता है।
कभी-कभी ऐसा भी हो सकता है कि आपके स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट में गंदगी जमा हो गई हो। इससे भी आपका स्मार्टफोन ढंग से चार्ज नहीं हो पाता। ऐसे में आपको चार्जिंग पोर्ट में फंसी गंदगी को साफ करना होगा। इससे आपके स्मार्टफोन के स्लो चार्ज होने की परेशानी दूर हो सकती है।
अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी पुरानी हो गई है तो ये भी आपके फोन के स्लो चार्ज होने का कारण हो सकती है। ऐसे में नजदीकी सर्विस सेंटर पर अपने फोन को दिखाइए।
अगर इसमें से कोई भी समस्या आपके फोन में है तो ये आपके फोन के स्लो चार्जिंग का कारण हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन अच्छे से चार्ज हो तो समस्या के मुताबिक उसका समाधान निकालें।