#यूटिलिटी
October 29, 2025
हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी- लौट आई PM उज्जवला योजना, मिलेगा फ्री सिलेंडर और...
साल 2023 में बंद कर दी गई थी योजना
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए खुशखबरी है। अब महिलाओं को मुफ्त में चूल्हा व गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। ये इसलिए संभव हो पाया क्योंकि केंद्र सरकार ने प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को दोबारा शुरू कर दिया है। गौरतलब है साल 2016 में पूरे देश में इस योजना का शुभारंभ हुआ था। हालांकि हिमाचल में साल 2023 में इस योजना को बंद कर दिया गया था।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के दोबारा शुरू होने से गरीब महिलाओं को मुफ्त चूल्हे और गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा। ऐसे में पात्र महिलाओं को जल्द से जल्द अपने पंचायत घर में योजना से संबंधित फॉर्म भर देना चाहिए ताकि वे योजना का लाभ उठा सकें।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले CM सुक्खू- पहले जताया आभार फिर सामने रखी ये बड़ी डिमांड
केंद्र सरकार की शुरू की गई इस योजना से गरीब महिलाओं को मिट्टी के चूल्हे व आग के धुएं से राहत मिलेगी। योजना का लक्ष्य है कि ग्रामीण इलाकों में जीवाश्म ईंधन की जगह LPG के उपयोग को बढ़ावा देना है।
केंद्र की सरकार गैस के दाम बढ़ने पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 339 रूपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी भी दे रही है। ऐसे में पात्र महिलाओं को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का फॉर्म भर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : नहीं सुधर रहे राजभवन और सरकार के रिश्ते, अब इस मुद्दे को लेकर मचा बवाल- जानें
बता दें कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पूरे देश में साल 2016 में शुरू हुई थी। वहीं हिमाचल में इसे साल 2023 में बंद कर दिया गया था। तभी से राज्य की महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था।