#यूटिलिटी
November 29, 2025
हिमाचल: सस्ते राशन की लिस्ट में गड़बड़ी- हजारों फर्जी नाम पकड़े गए, मृतक भी शामिल
5 लाख 71 हजार 625 लोग हो सकते हैं अपात्र
शेयर करें:

शिमला। सस्ता राशन इसलिए दिया जाता है ताकि जरुरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। हिमाचल प्रदेश में भी इस तरह की स्कीम चलती है लेकिन हैरानी की बात ये है कि यहां सस्ते और मुफ्त राशन की पात्रता को लेकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
इस गड़बड़ी को केंद्र सरकार ने उजागर किया है। हिमाचल को भेजी गई लिस्ट में-
केंद्र के मुताबिक बहुत से लाभार्थियों के पास वाहन, कई परिवारों की वार्षिक आय तय सीमा से ज्यादा, एक हेक्टेयर से ज्यादा खेती की जमीन, कुछ मृतक भी राशन कार्ड में शामिल, कई कार्ड धारकों ने 6 महीनों से राशन नहीं लिया और कुछ ने डबल पंजीकरण करवा रखा है।
NFSA में तीन कैटेगरी में राशन दिया जा रहा है। प्राथमिकता प्राप्त घरेलू (PHH), BPL और अंत्योदय शामिल हैं। हिमाचल में करीब 7 लाख NFSA के तहत राशन ले रहे हैं। इसमें-
केंद्र ने फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ऐसे लोगों को पात्रता लिस्ट से बाहर करने को कहा है, ताकि योजना का लाभ पात्र गरीबों को मिल सके। चयनित BPL, अंत्योदय परिवारों को NFSA में शामिल किया गया है। एकल नारी, विधवाओं, दिव्यांगों को भी NFSA के तहत मुफ्त राशन दिया जा रहा है।