राजनीति

#यूटिलिटी

November 30, 2025

दिसंबर में 17 दिन बैंक की छुट्टी, सिलेंडर होगा महंगा: जानें कल से क्या-क्या बदलने वाला है..

बैंकिंग से जुड़े नियमों में भी होगा बदलाव

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। कल से दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है। हर महीने जनता के पैसों से जुड़े कुछ जरूरी बदलाव होते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम जनता के बजट पर पड़ता है। गैस सिलेंडर से लेकर बैंकिंग नियमों तक, सबमें कुछ ना कुछ बदलाव होता है। ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि ये कौन से बदलाव हैं।

सिलेंडर की कीमत में आ सकता बदलाव

हर महीने LPG के कॉमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमतों से जुड़े बदलाव किए जाते हैं। दिसंबर महीने से भी LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि नवंबर में दिल्ली में 19 किलो वाले हलवाई या कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 5 रूपये की कमी की गई थी।

यह भी पढ़ें: रिश्तेदारों के साथ हिमाचल घूमने आया था युवक- चाय पीते ही अचानक गिरा, घर लौटी देह

बदल जाएंगे ऑनलाइन बैंकिंग के नियम

1 दिसंबर से बैंक व वित्तीय कंपनियों ने अपने ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, निवेश और कार्ड से जुड़े नियम बदल दिए हैं। अब आपका अकाउंट ज्यादा सुरक्षित होगा। कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के चार्जेस भी बढ़ाए या घटाए जा सकते हैं।

लेन-देन पर लग सकती है ज्यादा फीस

इसका मतलब है कि लेन-देन पर ज्यादा फीस लग सकती है और कुछ में छूट भी मिल सकती है। दिसंबर में ऐसे बदलाव हो सकते हैं इसलिए अपने बैंक के एप और मैसेज पर नजर जरूर रखें ताकि आप इन बदलावों बारे जान सकें।

यह भी पढ़ें: हिमाचल नंबर की Mercedes का दिल्ली में तांडव: 3 लोगों को कुचला दिया- एक का टूटा दम

जमा करवाना होगा जीवन प्रमाण पत्र

दिसंबर का महीना पेंशन लेने वाले बुजुर्गों के लिए बहुत जरूरी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि हर पेंशनर को जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। अगर ऐसा नहीं होता जनवरी से पेंशन बंद हो जाएगी। हालांकि राहत की बात ये है कि ये काम घर बैठे-बैठे हो जाता है।

बैंक में रहेंगी 15 दिन से ज्यादा छुट्टियां

दिसंबर में कुछ दिनों पर त्योहारों की वजह से छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले ये जरूर जान लें कि कहीं कोई छुट्टी तो नहीं है। देश में दिसंबर में बैंकों की लगभग 17 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। ये सब RBI के हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से होती है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कुत्तों का कहर : 3 लाख से ज्यादा लोग नोचे, 11 को हुआ रेबीज- नहीं बच पाए बेचारे

1 दिसंबर 2025- सोमवार के दिन अरुणाचंल प्रदेश, नागालैंड में स्टेट इनॉगरेशन डे और इंडिजिनस फेथ डे 
3 दिसंबर 2025- बुधवार के दिन गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर का त्योहार 
12 दिसंबर 2025- शुक्रवार के दिन मेघालय में पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की डेथ एनिवर्सरी
18 दिसंबर 2025- गुरुवार के दिन मेघालय में यू सोसो थाम की डेथ एनिवर्सरी
19 दिसंबर 2025- शुक्रवार के दिन गोवा में गोवा लिबरेशन डे
22 दिसंबर 2025- शनिवार के दिन सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग फेस्टिवल
24 दिसंबर 2025- बुधवार को मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस ईव सेलिब्रेशन 
25 दिसंबर गुरुवार- पूरे भारत में क्रिसमस के मौके पर अवकाश रहने वाला है
26 दिसंबर शुक्रवार- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण अवकाश 
27 दिसंबर शनिवार- नागालैंड में क्रिसमस के कारण बैंकों की छुट्टी रहने वाली है
31 दिसंबर शुक्रवार- मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव या इमोइनु इराटपा के कारण अवकाश 
30 दिसंबर गुरुवार- मेघालय में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर अवकाश रहने वाला है

31 दिसंबर शुक्रवार- मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव या इमोइनु इराटपा के कारण अवकाश

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख