#यूटिलिटी
December 7, 2025
121 रूपए की योजना आपको दिलवाएगी 27 लाख, बेटी की पढ़ाई- शादी की टेंशन खत्म
कम से कम 1 साल होनी चाहिए बेटी की उम्र
शेयर करें:

शिमला। आपके घर में अगर बिटिया है तो उसके लिए बड़े सपने देखना तो लाजमी है पर इसके साथ ही एक मीठी टेंशन भी शुरू हो जाती है। पहले सिर्फ उसकी शादी की चिंता सताती थी लेकिन आज के दौर में बेटी की एजुकेशन और करियर प्लानिंग की फिक्र भी उतनी ही होती है।
ऐसे में आपकी बेटी की शादी और पढ़ाई को सुरक्षित करने के लिए LIC एक योजना चलाए हुए है। इस योजना में कम से कम निवेश में बड़ा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। इस लाभ को आप पढ़ाई या शादी दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
LIC की इस योजना का नाम है- कन्यादान पॉलिसी- जो LIC के जीवन लक्ष्य प्लान पर आधारित कस्टम पैकेज है जिसे खास बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्चे को देखते हुए बनाया गया है। अगर अभिभावक तहसील में ये पॉलिसी भरते हैं तो मैच्योरिटी पर बेटी को एक मुश्त राशि के साथ बोनस भी मिलेगा।
इस योजना की सबसे खास बात ये है कि ये बचत और सुरक्षा दोनों का मिश्रण है और इस पॉलिसी में नियमित बोनस भी जुड़ता है जिससे मैच्योरिटी की रकम भी बढ़ जाती है। अगर मां-बाप के साथ कुछ हो जाए जो प्रीमियम भरने की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है लेकिन बच्ची को पूरी रकम मिलती है।
आप ये योजना 13 से 25 साल के लिए ले सकते हैं। पॉलिसी धारक को प्रीमियम भरने के अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं। इसे सालाना भी भरा जा सकता है या फिर हर महीने भी आप पैसे भर सकते हैं। पॉलिसी के मैच्योर होने पर बेसिक सम एश्योर्ड और बोनस मिलकर बड़ी रकम तैयार करते हैं।