#यूटिलिटी

November 26, 2025

हिमाचल: 10वीं पास महिलाओं के लिए खास प्लान, हर महीने कमा सकती हैं 7000- जानें कैसे

3 साल तक हर महीने दिए जाएंगे पैसे

शेयर करें:

LIC Scheme

शिमला। बदलते वक्त के साथ महिलाओं के काम करना तरीका भी बदल रहा है। पहले जहां महिलाएं रसोई के काम तक सीमित थीं, वहीं अब महिलाएं घरों से बाहर निकलकर काम कर रहीं हैं। ऐसे में महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए कई स्कीमें भी चलाई जा रहीं हैं। 

महिलाओं को हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

LIC भी महिलाओं के रोजगार के लिए एक स्कीम चलाए हुए है। इसके जरिए महिलाएं महीने का स्टाइपेंड कमा सकती हैं। गौरतलब है कि बेहद कम महिलाएं इस योजना के बारे में जानती हैं और इसका लाभ उठा पाती हैं।

यह भी पढ़ें: शहीद नमांश की पत्नी जल्द ज्वाइन करेगी ड्यूटी, पोती को भी फाइटर जेट पायलट बनाना चाहते हैं दादा

एजेंट को 3 साल के लिए मिलते रहेंगे पैसे

LIC अपनी योजना के तहत महिलाओं को एजेंट बनने का मौका दे रहा है। स्कीम के तहत महिलाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। गौरतलब है कि 3 साल के लिए महिला एजेंट को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। 

कितना स्टाइपेंड मिलेगा ?

  • पहले साल में 7,000 रुपए महीना
  • दूसरे साल में 6,000 रुपए महीना। ये तब मिलता है, जब पहले साल की 65% पॉलिसी एक्टिव हों। 
  • तीसरे साल में 5,000 रुपए महीना। ये दूसरे साल की 65% पॉलिसी एक्टिव रहने पर दिया जाता है। 
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि हर साल स्टाइपेंड पाने के लिए कम से कम 24 बीमा पॉलिसी बेचनी होंगी। 
  • पहले साल 48 हजार रुपए का कमीशन कमाना होगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : टनल में आमने-सामने टकराई दो कारें, उड़े परखच्चे- परिजनों ने खोया जवान बेटा

कौन कर सकता है अप्लाई ?

LIC की इस योजना का नाम है LIC बीमा सखी योजना। इसके लिए-

  • 18 से 70 साल की महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं
  • 10वीं पास महिला को प्राथमिकता दी जाएगी
  • ये स्कीम LIC की नियमित नौकरी नहीं है
  • ये स्टाइपेंड आधारित अवसर है
  • LIC के पुराने कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार अप्लाई नहीं कर सकते 

यह भी पढ़ें: HPU में करोड़ों का घपला ! 11 साल बाद भी नहीं मिला पैसों का हिसाब- राज्यपाल ने मांगा जवाब

कैसे करें अप्लाई ?

इस योजना के लिए LIC के कार्यालय या वेबसाइट पर विजिट करके अप्लाई किया जा सकता है या फिर आप अपने नजदीकी कियोक्स पर भी जा सकते हैं। इस योजना के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को-

  • फोटो- पासपोर्ट साइज 
  • एज प्रूफ- बर्थ सर्टिफिकेट या फिर 10वीं की मार्कशीट
  • एड्रेस प्रूफ- आधार, वोटर आईडी या फिर बिजली का बिल
  • एजुकेशन- 10वीं की मार्कशीट की जरूरत पड़ेगी।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख