#यूटिलिटी

September 17, 2025

मुश्किल घड़ी में की दोस्त की मदद, अब वापस नहीं मिल रहे उधार दिए पैसे, लीजिए ये एक्शन

अपने पास रखें पैसे देने का कोई सबूत

शेयर करें:

Money Rules

शिमला। हमारे आस-पास ऐसे लोग जरूर होते हैं जो पहले उधार मांगते हैं लेकिन बाद में उसे वापस नहीं करते। दोस्तों में भी अकसर ऐसा होता है। ऐसे में अगर आपके किसी दोस्त ने भी आपसे पैसे लिए हैं और वो पैसे वापस नहीं कर रहा तो ये खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में आप क्या कर सकते हैं।

वकील से कानूनी सलाह

जब कोई व्यक्ति आपके पैसे वापस नहीं कर रहा था तो आप इस बारे में अपने वकील से चर्चा कर सकते हैं। आपका वकील आपको सही दिशा में गाइड कर कानूनी सलाह दे सकता है जो आपके काम आ सकती है। ऐसे में आप अपने कानूनी विकल्पों और अधिकारों के बारे में जान पाएंगे।

यह भी पढ़ें :हाईकोर्ट से मिली राहत : SMC और PTA शिक्षकों को मिलेगा यह लाभ- जानें फैसला

दायर करना होगा केस

अगर आपकी बड़ी रकम फंसी हुई है तो आपको पास मुकदमा दायर करने का विकल्प है। आपको इस दौरान ये साबित करना होगा कि आपने व्यक्ति को पैसे उधार दिए हैं और उसने पैसे वापस नहीं दिए। गौरतलब है कि आपके पास मैसज या कॉल रिकॉर्डिंग जैसे सबूत हों।

फाइल करें सिविल केस

आप अपने दोस्त को लीगल नोटिस भी भेज सकते हैं। फिर भी अगर वो पैसे नहीं देता तो आप सिविल केस फाइल कर सकते हैं। ये एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा आप "समरी रिकवरी सूट" भी फाइल कर सकते हैं। इससे आपके पैसे जल्द मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :हिमाचल : कलयुगी बेटे की करतूत, पैसों को लेकर हुई बहस- परलोक पहुंचा दी अपनी मां

दोबारा मत लीजिए रिस्क

अगर आपके पैसे वापस नहीं आ रहे थे आपको इससे सबक लेना चाहिए कि आप दोबारा ऐसा रिस्क नहीं लेंगे। हालांकि अगर आप अभी भी अपने दोस्त की मदद करना चाहते हैं तो उतनी ही मदद की कीजिए जितना नुकसान आप झेल सकें।

अजनबी को ना दें पैसे

आज कल के मॉर्डन दुनिया में आप किसी को पैसे उधार देते हैं तो उसका कोई रिकॉर्ड रख लीजिए। उनकी बात उन्हें बताकर रिकॉर्ड कर लीजिए। अगर आपने कोई बड़ी राशि किसी को दी है तो उसके बारे में लिखित में कागज अपने पास रखिए और किसी अजनबी को बिल्कुल पैसे ना दें।  

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख