#यूटिलिटी

July 9, 2026

हिमाचल में बारिश का कहर : पागल नाला बंद, कई सड़कों पर थमे पहिये- खतरे में आए घर और...

100 फुट लंबा लोहे का पुल हुआ जलमग्न

शेयर करें:

Himachal Pradesh Heavy Rain

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

पागलनाला उफान पर, लारजी-सैंज सड़क चार घंटे बंद

बता दें कि भारी बारिश के चलते पागलनाला नाला उफान पर आ गया, जिससे सोमवार सुबह लारजी-सैंज सड़क बंद हो गई। नाले ने अपना रास्ता बदल लिया और तेज बहाव के साथ सड़क पर मलबा आ गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर में चल रहा था चिट्टे का कारोबार- पुलिस ने मारा छापा, महिला सहित 5 लोग अरेस्ट

सड़क बंद होने से सैकड़ों लोग और वाहन घंटों तक फंसे रहे। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे बाद मार्ग को बहाल किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

100 फुट लंबा लोहे का पुल हुआ जलमग्न

किन्नौर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच लिप्पा पंचायत के पेजर नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बहाव के साथ भारी मात्रा में पत्थर और मलबा आने से लिप्पा खड्ड उफान पर आ गई, जिससे गांव को जोड़ने वाला करीब 100 फुट लंबा लोहे का पुल जलमग्न हो गया और लिप्पा गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई मकानों और सेब के बागानों को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रक-स्कूटी की टक्कर में 29 वर्षीय बंटी की मौ*त, चार महीने हुए थे शादी किए

मलिंग नाले के पास लगातार पत्थर गिरने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कल्पा क्षेत्र के कुप्पा इलाके में पहाड़ी से चट्टानें टूटकर घरों तक पहुंच गईं, जिसके बाद करीब बीस परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें : केरल में खत्म हुई हिमाचल के इंजीनियर राहुल की तलाश, बरामद हुआ श*व- परिवार में मातम

लोगों के घरों में घुसा मलबा 

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह तेज बारिश के बाद अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया और मलबा घरों व बगीचों तक पहुंच गया। कई जगह भूमि कटाव हुआ, जबकि पुल के नीचे मलबा जमा होने से उसे नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मलबा हटाने और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

नालों से दूर रहने की अपील

वहीं, भारी बारिश के कारण किन्नौर में कई जगह हालात बिगड़ गए हैं। मलिंग नाला के पास भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) भी बंद हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और पुलों से दूर रहने की सलाह दी है तथा राहत और बहाली कार्यों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 6 दिनों लापता था 24 साल का जगदीश, ड्रोन कैमरों से जंगल में पेड़ से लटका मिला

नदी नाले उफन पर 

वहीं कुल्लू जिले में भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र के कशेरी नाले में बना अस्थायी पुल तेज पानी के बहाव में बह गया, जिसके बाद ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। अब लोग पेड़ काटकर बनाए गए अस्थायी रास्ते से नाला पार करने को मजबूर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने छोटे बच्चे को कपड़े से पीठ पर बांधकर उफनते नाले को पार करता नजर आ रहा है।

 

मलिंग नाले के पास पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

किन्नौर में बारिश के बीच मुश्किलें बढ़ गई हैं। मलिंग नाले के पास पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। वहीं, कुप्पा इलाके में चट्टानें गिरने के बाद 20 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत की बात है कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार बाइक ने दूल्हे के रिश्तेदार को उड़ाया, मातम में बदली गई शादी की खुशियां

कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क बनी तालाब, लोग परेशान

 

कालाअंब से त्रिलोकपुर जाने वाली सड़क कई जगह जलभराव के कारण डूब गई, जिससे सड़क तालाब जैसी नजर आई। फैक्ट्रियों के बाहर वाहन फंसने से लंबा जाम लग गया और मजदूरों व श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय उद्योगपतियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय पर समाधान नहीं हुआ, जिससे बारिश में समस्या और बढ़ गई।

 

प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने लोगों को उफनते नालों और नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी है। प्रशासन का कहाना है कि लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और तेज बहाव वाले नालों को पार करने की कोशिश न करें। प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है और पुल निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख