#यूटिलिटी
September 19, 2025
हिमाचल: अब एक लॉगिन में दिख जाएगी सारी डिटेल, EPFO ने किए तीन बड़े बदलाव
बदलावों के बाद और तेज होगा सिस्टम
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में करोड़ों लोग नौकरी करते हैं और अपने वेतन से हर महीने कुछ पैसा EPFO यानी भविष्य निधि खाते में जमा होता है। यह पैसा रिटायरमेंट के बाद या किसी जरूरी समय में काफी मदद करता है। इससे पहले भविष्य निधि खाते में जमा पैसे की जानकारी के लिए लोगों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब EPFO ने इसमें तीन बड़े बदलाव किए हैं।
पहला बदलाव है पासबुक लाइट जिसके जरिए PF कॉन्ट्रीब्यूशन को तेजी से चेक करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: सावधान रहें हिमाचल के लोग ! प्रदेश के 11 जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
दूसरा चेंज है ट्रांसफर सर्टिफिकेट। अब जॉब चेंज करने वालों के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। ये बदलाव PF पोर्टल को और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए हैं।
तीसरा बदलाव क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस में हुआ है। PF विड्रॉल क्लेम्स को तेजी से सेटल करने के लिए क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस में भी बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल श्रीखंड यात्रा मार्ग: टेंट में कैसे गई एक साथ तीन लोगों की जा*न, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अबतक PF वि़ड्रॉल, कॉन्ट्रीब्यूशन और बैलेंस की डिटेल्स देखने के लिए एक अलग पासबुक पोर्टल पर जाना पड़ता था। अब पासबुक लाइट के साथ सबकुछ EPFO के मेंबर पोर्टल पर ही हो जाएगी। इससे एक ही लॉगिन से हर जानकारी मिलने की सुविधा मिलेगी।
1. एक लॉगिन- अब बार-बार पोर्टल स्विच करने की आवश्यकता नहीं होगी।
2. आसान व्यू- अब कंट्रीब्यूशन, विड्रॉल और बैलेंस का आसान ओवरव्यू देखा जा सकेगा।
3. बिना देरी काम- अब पुराने सिस्टम की तुलना में लोडिंग तेज होगी, खासकर पीक समय में।
1. मौजूदा क्रेडेंशियल्स से EPFO मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करें
2. फिर दूसरे नंबर पर मौजूद व्यू टैब में जाकर पासबुक लाइट पर क्लिक करें
3. आपको यहां 5 महीने के कॉन्ट्रीब्यूशन दिखाई देंगे
4. हालांकि डिटेल्ड व्यू के लिए अभी भी पासबुक पोर्टल पर जाना होगा
यह भी पढ़ें: हिमाचल : नशा सप्लाई कर बनाई लाखों की संपत्ति, पुलिस ने की जब्त; पूरे नेटवर्क की भी खुली पोल
अगर कोई कर्मचारी अपनी जॉब बदलता है तो EPFO उनके लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट जेनेरेट करता है। इससे पुराने एम्पलॉयर से नए एम्पलॉयर के पास PF अकाउंट ट्रांसफर की जानकारी देता है। पहले इसे रिक्वेस्ट करने पर ही प्राप्त किया जा सकता था।
इससे PF ट्रांसफर एप्लिकेशन के स्टेटस को चक करना आसान हो जाएगा।
PF बैलेंस व सर्विस पीरियट सही अपडेट हुआ क्या, ये कंफर्म कर पाएंगे।
अगर आपको Annexure K चाहिए तो भी EPFO मेंबर पोर्टल पर ही लॉगिन करना पड़ेगा। आप ट्रांसफर सेक्शन में जाकर डाउनलो़ड बटन पर क्लिक करें। वहीं अगर UAN एक्टिवेट नहीं है तो पहले उसे लिंक करवाएं।
EPFO की कोई सर्विस जैसे PF ट्रांसफर, सेटलमेंट, एडवांस या रिफंड, इन सबके लिए उच्च अधिकारियों से अप्रूवल लेना होता है। इससे मेंबर्स के क्लेम में वक्त लगता है और प्रोसेसिंग का समय भी बढ़ जाता है। इस प्रक्रिया को तेज और सरल करने के लिए, EPFO ने ये अधिकार निचले स्तर के अधिकारों को दे दिया है।