#यूटिलिटी

September 26, 2025

हिमाचल: सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल का जाल, लड़की बन पैसे ऐंठ रहे शातिर; ऐसे करें पहचान

धीरे-धीरे भरोसा जीतकर लगाते हैं चूना

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। फेसबुक के जरिए लोगों से बातचीत करना आसान हो गया है। हर दिन लाखों यूजर्स इसके जरिए एक-दूसरे से जुड़ते हैं। हालांकि कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। कुछ लोग लड़की के नाम से फेक प्रोफाइल बनाकर दूसरों से चैट करते हैं। इसी कड़ी में फ्रॉड भी हो रहे हैं।

पहचान छिपाकर हो रहा फ्रॉड

फेक प्रोफइल वाले लोग पहले तो दोस्ताना बातें करेंगे। धीरे-धीरे भरोसा जीतेंगे। फिर अपना मकसद पूरा करेंगे यानी फ्रॉड करेंगे। इस तरह आजकल पहचान छिपाकर फ्रॉड करना आम बात हो गई है। ऐसे में सावधान रहना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : कुल्लू दशहरा में 365 साल बाद ये देवता साहिब होंगे शामिल, 200 KM की पैदल यात्रा करेंगे तय

किसी से यूं ही ना करें बात

अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो आपके साथ पैसों की ठगी या मानसिक प्रताड़ना हो सकती है। ऐसे में ये जरूरी है कि सोशल मीडिया पर किसी से भी बातचीत करते समय सतर्क रहें। किसी के जाल में ना आएं।

इन चीजों का विशेष ध्यान

अगर आपको किसी लड़की की प्रोफाइल को पहचानना है जो आप कुछ चीजों का ध्यान रखकर ये पता लगा सकते हैं। आप नीचे गई चीजों को ध्यान में रख सकते हैं और नकली प्रोफाइल के संकेतों को समझ सकते हैं।

  • अगर कोई अचानक बहुत निजी सवाल पूछने लगे या नजदीकी बढ़ाने लगे
  • नकली प्रोफाइल पर बहुत कम पोस्ट होते हैं या सारी तस्वीरें किसी और की होती हैं
  • चैटिंग के दौरान फेक प्रोफाइल की लैंग्वेज अलग नजर आ सकती है
  • फेक प्रोफाइल वीडियो या वॉइस कॉल से बचते हैं और बहाने बनाते हैं

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और SDM ने किया 'कांड', पुलिस ने FIR नहीं की दर्ज- जानें पूरा मामला

ध्यान से चेक करें डिटेल्स

आप जब भी फेसबुक पर किसी से कनेक्ट होते हैं तो उनकी प्रोफाइल डिटेल्स, फ्रेंड लिस्ट, पुरानी एक्टिविटी चेक करें। इससे भी आप कुछ हद तक पता लगा सकते हैं कि लड़की की आईडी फेक है या रियल।

निजी सवाल बड़ा संकेत

फर्जी आईडी वाले लोग ही आपकी पर्सनल डिटेल मांगेगे। कोई भी प्राइवेट जानकारी पूछना सबसे बड़ा संकेत हैं कि आईडी फर्जी हो सकती है। ऐसे में कोई भी जानकारी साझा ना करें। फेक आईडी के जरिए जल्द ही आपस पैसों की मांग की जा सकती है।

तुरंत ब्लॉक करें प्रोफाइल

आपको कोई इमोशनल मैसेज भेजकर पैसे मांगे जाएंगे लेकिन आपको भावनाओं में नहीं बहना है। आपको संकेत समझना है और तुरंत फेक प्रोफाइल को ब्लॉक कर देना है। जरूरत पड़ने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की जा सकती है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख