#यूटिलिटी

October 31, 2025

हिमाचल को कहा जाता है Sleeping State, क्या है इसके पीछे का कारण- यहां जानिए

सूरज के हिसाब से चलते हैं हिमाचली

शेयर करें:

Himachal Sleeping State

शिमला। भारत वो देश हैं जहां अनेकों राज्य हैं। हर राज्य की रफ्तार अपने हिसाब से होती है। ज्यादातर राज्य ऐसे हैं जो हंसते और दौड़ते नजर आते हैं। दौड़ते भागते राज्यों में हिमाचल वो राज्य है जो सो रहा है। ऐसे में हिमाचल को स्लीपिंग स्टेट ऑफ इंडिया कहा जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों हिमाचल को स्लीपिंग स्टेट कहा जाता है।

सूरज ढलते ही घर लौट जाते हैं लोग

हिमाचल को ये टैग मजाक में नहीं दिया गया। ये प्रदेश के लाइफस्टाइल, सुकून और रूटीन को देखकर रखा गया है। हिमाचल ऐसी जगह है जहां के लोग सूरज के उगने से पहले ही उठ जाते हैं और सूरत ढलते ही अपने घरों को लौट जाते हैं।

यह भी पढ़ें: शिमला के पार्षद ने लड़कियों की बनाई वीडियो, बोला- बीयर पी रही हैं, पुलिस के सामने जमकर कटा बवाल

इतना शांत कि मानो कोई है ही नहीं

हिमाचल में सूरज के ढलते ही बाजार बंद कर दिए जाते हैं, सड़कें शांत हो जाती हैं और माहौल सुकून भरा हो जाता है। हिमाचल में इतना सुकून है कि जैसे यहां पर कोई है ही नहीं। यहां की शांति इस राज्य को बेहद खूबसूरत बनाती है।

पोस्टकार्ड जैसी हैं हिमाचल की जगहें

यही वजहें हैं कि हिमाचल को स्लीपिंग स्टेट ऑफ इंडिया कहा जाता है। यहां के शहर मेट्रो शहरों से एकदम अलग हैं। यहां की हर जगह पोस्टकार्ड जैसी लगती है। बर्फीले पहाड़, हरी घाटियां, झीलें और नदियों का खूबसूरत नजारा हिमाचल को बहुत खास बनाता है।

यह भी पढ़ें: सांसद अनुराग के पास रोते हुए पहुंचे परिजन, बोले- थाइलैंड भेजे थे बच्चे, अब नहीं चल रहा पता

सुकून के पल बिताना चाहते हैं लोग

हिमाचल के लोग मेहमानों को भगवान का दर्जा देते हैं। हिमाचल का पहनावा, लोक संगीत व डांस यहां की आत्मा है। यही वजह है कि आपको यहां की हर जगह में प्यार मिलेगा। यहां पर लोग दूर-दूर से आते हैं और अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताना पसंद करते हैं।

महिला ट्रेवलर्स फील करती हैं सेफ

हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां पर खाना बहुत स्वादिष्ट मिलता है। आप यहां कई तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां महिलाएं और सोलो ट्रैवलर्स भी सेफ फील करती हैं क्योंकि यहां के लोकल लोग बहुत ही अच्छे होते हैं।

यह भी पढ़ें: विमल नेगी केस में ASI पंकज शर्मा को एक महीने बाद मिली बेल, परिवार नाखुश

मानो सच में ही सो रहा है हिमाचल

हिमाचल प्रदेश को Sleeping State भले ही आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है लेकिन इस राज्य की विशेषताएं, यहां के लोग, खाना- सब इसे एक ऐसा राज्य बनाते हैं जो सच में सो रहा है यानी इतना शांत है कि मानो सो ही रहा है। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख