#यूटिलिटी
September 29, 2025
हिमाचल के युवा सेना भर्ती की कर लें तैयारी, इस दिन से होगी शुरू; DC ने की बैठक
DC ने दिया हर प्रकार की व्यवस्था का आश्वासन
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में सेना भर्ती का आयोजन होने जा रहा है। प्रस्तावित भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर DC अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। DC ने सेना अधिकारियों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
DC ने भर्ती स्थल पर सभी सुविधाओं को सुनिश्चित करने की बात कही ताकि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को किसी भी तरह की असुविधा ना हो। DC ने उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर को उपमंडल स्तर पर बैठक कर ये सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भर्ती के दौरान कोई भी व्यक्ति युवाओं को गुमराह ना कर सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की 'कमीशनखोर प्रधान' का ऑडियो वायरल: बोली- हर टिप्पर के ₹500 लूंगी..
गौरतलब है कि भर्ती के दौरान सारी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही DC ने भर्ती के दौरान अवेरीपट्टी में बिजली व पानी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। भर्ती के लिए आने वाले युवाओं के ठहरने के लिए उचित दामों पर जगह उपलब्ध हो, इस बात का भी खास ख्याल रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की बड़ी सफलता: करोड़ों का चिट्टा पकड़ा, अब तक की सबसे बड़ी खेप
बता दें कि भर्ती का आयोजन रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में होगा। 20 नवंबर से शुरू होने वाली ये आर्मी भर्ती रैली 27 नवंबर तक चलेगी। DC के साथ हुई बैठक में निदेशक सेना भर्ती कार्यालय शिमला कर्नल मनीष सिंह, सूबेदार मेजर जी. एस. यादव सहित जिला प्रशासन से अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।