राजनीति

#यूटिलिटी

September 29, 2025

हिमाचल के डिपुओं में आटा खत्म, दाल चना व माश हुई महंगी, परेशान लोग बोले- पूरा राशन नहीं देती सरकार

शहरों के डिपुओं में नहीं पहुंच रही सप्लाई

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में पहले तो पूरा राशन ही उपलब्ध नहीं होता। फिर जब होता है तो इसके दाम बढ़ा दिए जाते हैं। रविवार को शहर के ज्यादातर राशन डिपुओं में आटा पूरी तरह खत्म था। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले आटे की सप्लाई खत्म होना लोगों के लिए परेशानी बन गया है। वहीं बढ़ते दाम भी लोगों की जेब पर असर डाल रहे हैं।

डिपुओं में खत्म हो गया आटा

रविवार के दिन शहर के ज्यादातर डिपुओं में आटा खत्म हो गया। लोग सिर्फ चीनी, चावल और नमक लेकर ही घर लौटे। लोगों ने कहा कि पहले ही सरकार पूरा राशन उपलब्ध नहीं करवाती है। अब रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला आटा भी खत्म हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक की टक्कर से थमीं स्कूटी सवार महिला की सांसें, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; पीछे रह गए 2 बच्चे

नई सप्लाई में बढ़ गए हैं दाम

वहीं जहां पहले सामान ही उपलब्ध नहीं है, वहां अब APL परिवारों के लिए एक और बुरी खबर है। गौरतलब है कि लंबे समय से डिपुओ में दाल व तेल उपलब्ध नहीं था और अब जो नई सप्लाई आई है, उसमें दोनों चीजों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 

माश हो गई 13 रूपये महंगी

बता दें कि शहर में करीब 50 व ग्रामीण में 100 से ज्यादा राशन डिपो हैं। ग्रामीण राशन गोदाम में पहुंची दालों के दाम में माश 13 रूपये और दाल चना में प्रतिकिलो 11 रूपये का इजाफा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूद गई 16 साल की लड़की, जानें किस बात का है शक ?

77 रूपये में मिलेगी दाल चना

आने वाले दिनों में APL परिवारों को दाल चना 77 रूपये, NFSA को 72 रूपये व APL टैक्स को 97 रूपये में मिलेगी। वहीं माश की दाल APL परिवारों को 81, NFSA में 76 और APL टैक्स को 101 रूपये में दी जाएगी।

25 हजार लोग होंगे प्रभावित

मलका दाल NFSA को 66, APL परिवारों को 71, टैक्स को 91 रूपये में दी जाएगी। वहीं शहरों के गोदामों में दालें व तेल पहले से ही खत्म है जिससे लोग परेशान हैं। और अब नई सप्लाई भी शहरों में नहीं पहुंची है जिससे करीब 25 हजार लोग प्रभावित होने वाले हैं। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख