राजनीति

#यूटिलिटी

November 1, 2025

सब्जियों के साथ नहीं खाना चाहिए दही ! पेट की समस्या कर सकती है परेशान

एक साथ ना करें दूध और दही का सेवन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Curd Combinations

शिमला। अगर 10 लोगों को पूछा जाए कि क्या उन्होंने जिंदगी में कभी दही खाया है तो पूरे-पूरे चांसेज हैं कि उनमें से कोई भी ना नहीं करेगा, सबका जवाब हां ही होगा। इससे पता चलता है दही हमारी जिंदगियों का अहम हिस्सा है जो स्वादिष्ट भी होता है और हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। हालांकि डॉक्टर्स मानते हैं कि दही को सोच-समझकर खाना चाहिए यानी आपको ये पता होना चाहिए कि दही कब फायदेमंद होता है और कब नुकसान कर सकता है। आइए इस आर्टिकल में यही जानने की कोशिश करते हैं।

दूध के साथ बिल्कुल ना लें दही

आयुर्वेद साफ कहता है कि दूध और दही को साथ नहीं लेना चाहिए। दोनों पदार्थों के गुण व पाचन प्रक्रिया एकदम अलग होती है। दही पहले ही फर्मेंटेड होता है जबकि दूध सिर्फ उबाला जाता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल घूमने आए थे स्कूली बच्चे, पहाड़ों में बस की ब्रेक हुई फेल- चीखों से दहला इलाका

बिगड़ेगा बैक्टीरिया का संतुलन  

ऐसे में अगर दोनों का सेवन एक साथ किया जाए तो आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। फिर इससे एसिडिटी जैसी समस्या बढ़ जाती है इसलिए ध्यान रखें- दूध व दही, अलग-अलग ही सही।

एक साथ ना लें फल और दही

कुछ लोग व्रत के दौरान या फिर रोज सुबह नाश्ते में फलों को दही के साथ खाते हैं लेकिन ये पाचन के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। दही भारी, ठंडा व प्रोटीन भरपूर होता है जबकि फलों में नेचुरल शुगर व एसिडिक तत्व होते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हीरोपंती करना पड़ा महंगा, पुलिस ने बाइक राइडर को थमाया 10 हजार का चालान

पाचन क्रिया हो जाती है कम

ऐसे में जब दोनों को साथ लिया जाता है तो आंतों में किण्वन बढ़ जाता है जिससे पेट फूल सकता है। गैस व सूजन जैसी समस्या भी हो सकती है। धीरे-धीरे माइक्रोबायोम का संतुलन बिगड़ जाता है और पाचन क्रिया कम हो जाती है। 

इस कॉमिबनेशन से नुकसान

कुछ लोग टमाटर के साथ दही खाते हैं। ध्यान रखें कि ये मिश्रण शरीर में एसिडिटी बढ़ाता है और आंतों की परत को प्रभावित करता है। ये मिश्रण लीकी गट सिंड्रोम जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और शरीर में सूजन बढ़ जाती है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : सरकारी स्कूल के शिक्षक ने पी*टा पहली कक्षा का छात्र, हुआ बुरा हाल- थाने पहुंचा मामला

सब्जियां के साथ ना लें दही

क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों के साथ भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। टमाटर, बैंगन व शिमला मिर्च जैसी नाइटशेड सब्जियों के साथ दही खाने से शरीर में सूजन और जलन बढ़ सकती है।

हो सकती है पेट की समस्या

सब्जियों के बीजों में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। इन सब्जियों के साथ दही खाने से कभी-कभी दस्त, पेट की समस्याएं और आईबीएस के लक्षण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल की दो बेटियां पहली बार खेलेंगी क्रिकेट वर्ल्डकप का फाइनल- रेणुका पर सबकी निगाहें

पनीर के साथ ना खाएं दही

दही व पनीर दोनों फर्मेंटेड होते हैं लेकिन पनीर की फर्मेंटेशन पीरियड बहुत लंबा होता है। ऐसे में इन दोनों खाद्य पदार्थों को एक साथ खाने से शरीर में एसिडिटी बढ़ सकती है जिससे पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में आता है भारीपन

आयुर्वेद कहता है कि पनीर व दही साथ नहीं खाया जा सकता। इससे पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे भारीपन का एहसास भी होता है इसलिए पनीर और दही को कभी भी एक साथ ना खाएं। ऐसे में दही खाते वक्त ध्यान रखें कि आप उसे किसके साथ खा रहे हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख