#यूटिलिटी
March 4, 2025
हिमाचल: 10वीं-12वीं वोकेशल विषयों के प्रैक्टिकल अब अप्रैल में, जानें नई तारीखें
एक और परीक्षा पर मौसम की मार, रि-शेड्यूल तारीखें जारी
शेयर करें:

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से शुरू हुईं 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं पर ही नहीं, बल्कि प्रैक्टीकल परीक्षाओं पर भी खराब मौसम और बारिश-बर्फबारी का साया पड़ा है। चंबा जिले के पांगी और लाहौल स्पीति के उदयपुर में 10वीं और 12वीं कक्षा के 4 पेपर के स्थिगत होने के बाद अब इन कक्षाओं के वोकेशनल विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी रि-शेड्यूल की गई हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वोकेशनल विषयों की प्रैक्टीकल परीक्षा के शैड्यूल को पुनर्निर्धारित किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि वोकेशनल विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब 1 से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क किनारे खड़ी कार में बैठे थे युवक और युवती, पुलिस ने क्यों किए गिरफ्तार; जानें
ये परीक्षाएं 3 से 28 फरवरी के बीच होनी थीं, जो अब 1 से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात के कारण इनका संचालन पूरा नहीं हो पाया था।
इस बारे संबंधित स्कूलों को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं, साथ ही यह भी कहा गया है कि पिछली प्रैक्टीकल परीक्षा में अनुपस्थित हर विद्यार्थी की अप्रैल में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थिति सुनिश्चित करवाई जाए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की तलाश में भटक रहा था परिवार, पुल के पास पड़ा मिला- घूमाने ले गया था दोस्त
मौसम की परिस्थितियों के हिसाब से स्कूलों द्वारा बच्चों को ऑनलाइन या ऑफलाइन जैसे उन्हें सुगम लगे, वैसी व्यवस्था उपलब्ध करवाने की भी बात कही गई है।