#यूटिलिटी

March 25, 2025

हिमाचल: अब तक ठीक नहीं हुआ इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर शिमला में लैंड हुआ विमान

दिन भर जुटे रहे इंजीनियर, उड़ानों पर पड़ा असर

शेयर करें:

himachal news

शिमला। शिमला के जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर रोके गया अलायंस एयर का विमान मंगलवार शाम तक सुधर नहीं पाया है। इसकी तकनीकी खराबी देर रात तक ठीक होने की उम्मीद है। अगर विमान की खराबी ठीक नहीं होती है तो बुधवार को दिल्ली-शिमला-धर्मशाला की उड़ानों पर असर पड़ेगा।

रनवे की लंबाई बढ़ाने की मांग

इस बीच, जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट के रनवे को और लंबा करने की मांग तेज हो गई है। यहां आपको बता दें कि कोझिकोड की तरह शिमला एयरपोर्ट के रनवे की गिनती टेबल-टॉप रनवे के तौर पर होती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, आंधी-तूफान भी मचाएगा कहर

केवल 1230 मीटर का रनवे

शिमला शहर से करीब 24 किमी दूर स्थित जुबेरहट्टी टेबल-टॉप रनवे की लंबाई महज 1,230 मीटर है और इसकी समुद्र तल से ऊंचाई करीब 2,196 मीटर है। रनवे के चारों तरफ गहरी और खड़ी घाटियां है। इस शिमला एयरपोर्ट के रनवे को भी लैंडिंग के लिहाज से देश के सबसे टफ रनवे माना जाता है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 2022 में यह माना था कि रवे का विस्‍तार अत्यधिक महंगा और आर्थिक रूप से अव्यवहारिक है।

आखिरी छोर पर रुका था विमान

सोमवार को अलायंस एयर का विमान जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट के रनवे के अंतिम छोर पर जाकर इमर्जेंसी ब्रेक लगाने के बाद रुका था। विमान में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी अतुल वर्मा सहित 44 यात्री सवार थे।

 

यह भी पढ़ें : लीज पूरी कर चुके हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को वापस लेगी सुक्खू सरकार, NHPC को लिखा पत्र

दिल्ली से आए उपकरण

विमान में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए इंजीनियर दिनभर जुटे रहे। विमान के लिए कुछ उपकरण भी विशेष विमान की मदद से दिल्ली से मंगवाए गए थे। एयरपोर्ट के ईडी खुद इंजीनियरों के साथ मौके पर जमे रहे। विमान दिल्ली से शिमला आया था और उसे धर्मशाला जाकर वापस भी लौटना था। इस एटीआर-42 विमान में तकनीकी खराबी को देखते हुए धर्मशाला की उड़ान रद्द कर दी गई थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख