#यूटिलिटी

September 2, 2026

हिमाचल में फिर रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, आज-कल भारी बारिश का अलर्ट जारी

नैना देवी में सबसे ज्यादा बारिश

शेयर करें:

Himachal Weather news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। लगातार बारिश से कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश से 150 सड़कें बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बुधवार सुबह तक प्रदेश में 150 सड़कें बंद थीं। बारिश के कारण 374 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं, जबकि 40 पेयजल योजनाओं पर भी असर पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी मंडी जिले में है, जहां 78 सड़कें बंद बताई गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का चिट्टा तस्करों पर बड़ा प्रहार, दो आरोपियों संग पंजाब से दबोचा मुख्य सप्लायर

नैना देवी में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में बिलासपुर के नैना देवी में सबसे ज्यादा 186.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बिलासपुर के मलरौन में 140 मिलीमीटर, सोलन के कसौली में 102 मिलीमीटर और कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में 98.2 मिलीमीटर बारिश हुई। कई जगह बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।

कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 सितंबर को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 3 सितंबर को कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 4 से 8 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर कोई खास अलर्ट नहीं है, लेकिन इस दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : सरकारी कागजों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पूर्व तहसीलदार-पटवारी समेत 6 लोगों पर FIR

बारिश में संभलकर निकलें

लगातार बारिश और भूस्खलन को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन वाले संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में सफर करने वाले लोग घर से निकलने से पहले सड़क और मौसम की स्थिति जरूर जांच लें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख