#यूटिलिटी

February 11, 2025

हिमाचल में जल्द छा सकता है दूध का संकट, लगातार सूखे से गिरा उत्पादन

फिलहाल तूड़ी और पराली पर पल रही है गायें, दाम में 30 से 40 परसेंट का इजाफा 

शेयर करें:

Himachal Milk Production

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 12 में 11 जिलों में दिसंबर-जनवरी में 88 प्रतिशत तक कम बारिश का असर अब बच्चों के दूध पर पड़ने वाला है। एक ओर जहां जमीन की नमी कम हो रही है, वहीं पशुओं के चारे की समस्या के कारण किसान परेशान हैं। जंगलों की आग के कारण बान के पेड़ की पत्तियां भी नहीं बची हैं। मजबूरन किसान अपने दुधारू पशुओं को तूड़ी और पराली खिला रहे हैं। नतीजतन आधे भूखे पशु तीन से 4 लीटर कम दूध रहे हैं। आने वाले दिनों में भी अगर बारिश नहीं हुई तो पशुपालकों को दूध के दाम बढ़ाने की मांग करनी होगी। 

100 रुपए लीटर दूध कब खरीदेगी सरकार ? 

पंजाब से हिमाचल आने वाली तूड़ी के दाम में प्रति ट्रक 13 से 15 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। फीड की बोरी में 300 और सरसों की खली के दाम में प्रति बोरी 600 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके कारण पशुपालकों के लिए दूध का उत्पादन महंगा पड़ रहा है। राज्य की सुक्खू सरकार ने पशुपालकों से 100 रुपए प्रति लीटर के दाम पर दूध खरीदने का ऐलान किया था, लेकिन अब वह इस वादे से पीछे हटती दिख रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 22 हजार वेतन पाने का मौका, 100 पदों पर होगी भर्ती; जानें डिटेल

हरे चारे की भारी कमी

पशु पालकों को हरा चारा नहीं मिल पा रहा है। बाजार में मिलने वाले बिनौला और खली के दाम भी बढ़ गए हैं. इसके अलावा हरा चारा न मिलने के कारण इसका असर दुग्ध उत्पादन पर भी पड़ा है। पशुपालकों का कहना है कि उन्हें महंगे दामों पर चारा मिल रहा है, लेकिन दूध के भी उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में तीसरी बार हार कांग्रेस के लिए "खतरे की घंटी", आखिर ऐसा क्यों बोले विक्रमादित्य सिंह

लगता है फरवरी भी सूखा ही बीतेगा

हिमाचल में 11 फरवरी तक सामान्य से 51 फीसदी कम बारिश हुई है। बिलासपुर में 82, चंबा में 27, हमीरपुर में 71, कांगड़ा में 66, किन्नौर में 80, कुल्लू में 16, लाहौल स्पीति में 48, मंडी में 21, शिमला में 69, सिरमौर में 95, सोलन में 65 और ऊना में 75 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी तक पूरे हिमाचल में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 16 फरवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर जिलों और कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिला के ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख