#रोजगार
February 11, 2025
हिमाचल में 22 हजार वेतन पाने का मौका, 100 पदों पर होगी भर्ती; जानें डिटेल
हिमाचल में सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर के 100 पदों पर होगी भर्ती
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है। हिमाचल एक साथ 100 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के बारे में जानकारी देते हुए जिला रोजगारी अधिकारी हमीरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक लिमिटेड कंपनी 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है। जिसके लिए युवाआंे से आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए सिर्फ पुरुष वर्ग की आवेदन कर सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों पर युवाओं की भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। यह साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में होंगे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में तीसरी बार हार कांग्रेस के लिए "खतरे की घंटी", आखिर ऐसा क्यों बोले विक्रमादित्य सिंह
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार ही हिस्सा ले सकेंगे।
इन पदों पर भर्ती के लिए एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई बिलासपुर ने 10वीं फेल या 10वीं पास के अलावा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है। इसके अलावा उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी उसी दिन ऑफर लेटर प्रदान करेगी। वहीं चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 17 हजार रुपए से लेकर 22 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए 17 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो जाएं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।