राजनीति

#यूटिलिटी

January 21, 2025

हिमाचल में आज रात बदलेगा मौसम- 2 दिन होगी बर्फबारी, अलर्ट जारी

हिमाचल में 23 जनवरी से मौसम में बदलाव

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय होने वाला है। बता दें कि इस कारण से 23 और 24 जनवरी को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। खासकर लाहौल स्पीति, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। 

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने इन जिलों में 23 जनवरी के लिए विशेष चेतावनी जारी की है और कहा है कि बर्फबारी के कारण यातायात पर असर पड़ सकता है। हालांकि, 24 जनवरी से मौसम में सुधार होगा और प्रदेश भर में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद 27 जनवरी तक धूप का आनंद लिया जा सकेगा। 

 

यह भी पढ़ें : मोदी Govt की इस योजना को हिमाचल में लागू कर रही सुक्खू सरकार, मिलेगा मुफ्त इलाज

5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जनवरी के लिए प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी विशेष रूप से ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों के लिए दी गई है। इन जिलों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है और स्थानीय स्तर पर ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से बचाव के उपायों की सलाह दी गई है।

 ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊंचे इलाकों जैसे किन्नौर और लाहौल स्पीति में 21 और 22 जनवरी को हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के पर्यटकों को बर्फबारी का पूरा अनुभव लेने का अवसर मिलेगा, लेकिन साथ ही यात्रियों को बर्फीली सड़कों और खराब मौसम के कारण अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

तापमान में वृद्धि, ठंड का असर कम

पिछले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी की शुरुआत से पहले प्रदेश के तापमान में वृद्धि देखी गई है। कई क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है। उदाहरण के तौर पर, केलांग का न्यूनतम तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री ज्यादा है, जबकि शिमला का तापमान 5.7 डिग्री अधिक है। मनाली का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 7.5 डिग्री ज्यादा हो गया है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तिब्बती संस्थान में बड़ा घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत; जांच शुरू 

 

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। केलांग में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.5 डिग्री अधिक होने की सूचना मिली है।

सतर्क रहें प्रदेशवासी

प्रदेश में आगामी 2 दिनों तक मौसम के मिजाज में भारी बदलाव की संभावना है। जहां एक तरफ बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ सकती है, वहीं दूसरी तरफ शीतलहर से भी प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से इस बदलाव के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम की स्थिति को अपडेट करने की सलाह दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख