#यूटिलिटी

September 23, 2026

हिमाचल में अब बिजली कटने से पहले आएगा SMS- ग्राहकों को फोन पर मिलेगी पूरी जानकारी

मोबाइल नंबर बिजली कनेक्शन के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है

शेयर करें:

himachal electricity board power shimla phone sms detail supply hpsebl

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को अब अचानक बिजली गुल होने या लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने की चिंता कुछ कम होगी। बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बिजली कट और ब्रेकडाउन से जुड़ी जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन तक पहुंचाने के लिए नई SMS सुविधा शुरू कर दी है। 

अब बिजली कटने से पहले आएगा SMS

अब निर्धारित बिजली कट से पहले उपभोक्ताओं को इसकी सूचना मिलेगी और आपूर्ति बहाल होने का संभावित समय भी बताया जा सकेगा। इस व्यवस्था का फायदा शिमला समेत प्रदेशभर के उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके मोबाइल नंबर बिजली कनेक्शन के साथ पंजीकृत हैं। खास बात यह है कि सिर्फ पहले से तय बिजली कट ही नहीं- बल्कि अचानक होने वाले ब्रेकडाउन की स्थिति में भी उपभोक्ताओं को जानकारी देने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से बिना बताए दिल्ली भागे भाई-बहन, 7 दिन बाद मिले- स्कूली छात्र हैं दोनों

बिजली कब जाएगी, पहले ही मिल जाएगा मैसेज

बिजली बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत संबंधित क्षेत्र में प्रस्तावित बिजली कट की जानकारी पहले ही SMS के जरिए भेजी जाएगी। इसके लिए संबंधित SDO और JE की ओर से तय किए गए शेड्यूल का इस्तेमाल होगा।

SMS के जरिए मिलेगी ये जानकारी

फीडर और DTR के आधार पर भी उपभोक्ताओं को बिजली बंद रहने की सूचना भेजी जा सकेगी। इससे लोग पहले से अपने घरेलू काम, कारोबार और दूसरी जरूरी गतिविधियों की योजना बना सकेंगे। अगर किसी वजह से निर्धारित बिजली कट को टाल दिया जाता है या उसे रद्द कर दिया जाता है, तो इसकी जानकारी भी SMS के जरिए उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल आ रहीं राष्ट्रपति मुर्मू- पहले मां नैना देवी के करेंगी दर्शन, फिर मनाली का भी कार्यक्रम

अचानक बिजली गई तो बहाली का समय भी पता चलेगा

नई सुविधा की सबसे अहम बात अचानक होने वाले ब्रेकडाउन को लेकर है। फीडर में खराबी आने पर संबंधित SDO और JE को तत्काल सूचना मिलने की व्यवस्था की गई है। वहीं DTR में ब्रेकडाउन होने पर अधिकारियों को पांच मिनट बाद अलर्ट मिलेगा।

जानकारी भी SMS में दी जा सकेगी

यह पांच मिनट का अंतर फीडर स्विचिंग या कुछ समय के लिए होने वाली तकनीकी समस्या को ध्यान में रखते हुए रखा गया है। इसके बाद संबंधित अधिकारी उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी भेज सकेंगे। साथ ही संभावित रूप से बिजली कब तक बहाल हो सकती है, इसकी जानकारी भी SMS में दी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल से फिर बारिश : लगातार 5 दिन बरसेंगे बादल, जानें कब विदा होगा मानसून

सुविधा को किया गया लाइव

बिजली बोर्ड के अनुसार सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद SMS सुविधा को प्रोडक्शन एन्वायरनमेंट में लाइव कर दिया गया है। अब फील्ड में तैनात अधिकारी और कर्मचारी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

उपभोक्ताओं को समय पर मिलेगी जानकारी

बोर्ड ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियोजित बिजली कट और अचानक होने वाली बिजली बाधित की स्थिति में इस सुविधा का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी दी जाए। व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : हिमाचल में अब रात-दिन खुली रहेंगी दुकानें और रेस्टोरेंट; कर्मचारियों के लिए नियम तय

SMS नहीं आ रहा तो मोबाइल नंबर करवाएं अपडेट

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बिजली कनेक्शन के साथ मोबाइल नंबर पंजीकृत होना जरूरी है। अगर किसी उपभोक्ता को बिजली बोर्ड की ओर से SMS नहीं मिल रहे हैं, तो वह अपने संबंधित विद्युत उपमंडल में जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख