#विविध

September 23, 2026

हिमाचल : घर से बिना बताए दिल्ली भागे भाई-बहन, 7 दिन बाद मिले- स्कूली छात्र हैं दोनों

दोनों की उम्र 10 और 14 साल है

शेयर करें:

missing brother sister una himachal delhi police case

ऊना। घर से अचानक गायब हुए दो नाबालिग बच्चों को हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना पुलिस ने सात दिन के भीतर दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इनमें 14 वर्षीय बालिका और 10 वर्षीय बालक शामिल हैं।

घर से बिना बताए दिल्ली भागे भाई-बहन

बच्चों के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार दोनों को दिल्ली में तलाश लिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल से फिर बारिश : लगातार 5 दिन बरसेंगे बादल, जानें कब विदा होगा मानसून

14 सितंबर को अचानक घर से हुए थे गायब

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे 14 सितंबर की शाम करीब छह बजे अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने 15 सितंबर को थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने बच्चों की तलाश की शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों के साथ-साथ दूसरे संभावित स्थानों पर भी जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : झाड़ियों में मिला नवजात, उपचार के दौरान तोड़ा दम- कलयुगी मां की तलाश जारी

दिल्ली में मिली बच्चों की लोकेशन

थाना बंगाणा प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच के साथ मानव स्रोतों की मदद ली और बच्चों की संभावित लोकेशन को ट्रेस किया। जांच के दौरान पुलिस को दोनों बच्चों के दिल्ली में होने की जानकारी मिली।

7 दिन बाद मिले दोनों

इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देरी किए दिल्ली पहुंचकर तलाश शुरू की और 21 सितंबर को दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को ऊना वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में खुल रहे नए राशन डिपो : जानिए, कब तक- कौन कर सकता है आवेदन

परिजनों ने ली राहत की सांस

जिला पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा बच्चों से जुड़े मामलों में शुरुआती सूचना बेहद महत्वपूर्ण होती है। समय पर जानकारी मिलने से पुलिस को तलाश और जांच शुरू करने में मदद मिलती है।

SP ने लोगों से की अपील

SP ऊना सचिन हीरेमठ ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई बच्चा लापता होता है तो बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि शुरुआती स्तर पर मिली जानकारी बच्चे की सुरक्षित बरामदगी में अहम भूमिका निभा सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख