#यूटिलिटी
February 28, 2025
सीएम सुक्खू ने बजट सत्र से पहले बुलाई कैबिनेट बैठक, जाने कब और क्या हैं मुद्दे
कैबिनेट बैठक में बजट सत्र से लेकर इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट सत्र से पहले कैबिनेट बैठक बुलाई है। जिसमें बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी। सीएम सुक्खू ने कैबिनेट की यह बैठक आगामी 3 मार्च को बुलाई गई है। कैबिनेट की इस बैठक में 10 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र से लेकर कई अन्य महत्तवपूर्ण मामलों पर चर्चा होगी। यह बैठक शिमला के सचिवालय में दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री 17 मार्च को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे। 3 मार्च को बुलाई कैबिनेट बैठक बजट सत्र पर चर्चा होगी। इसके अलावा भी कई अन्य फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक में नौकरियों का पिटारा भी खुलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिवदर्शन के लिए गया युवक शिवलिंग के पास से लापता, 7 फीट बर्फ में रेस्क्यू मुश्किल
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस समय एक तरफ जहां पटवारी और कानूनगो सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। वहीं एचआरटीसी कर्मी भी अपने वित्तीय लाभों को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बजट सत्र से पहले बुलाई गई कैबिनेट बैठक में इन सब मसलों पर भी चर्चा होना संभव है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सब्जी मंडी जा रहे शख्स को ट्रक ने उड़ाया, परिवार से छीन लिया सहारा
वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ रहे चिट्टे के मामलों और नशे की ओवरडोज से युवाओं की मौत की खबरों पर विपक्ष भी सुक्खू सरकार को लगातार घेर रहा है। ऐसे में प्रदेश में नशे पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और प्रदेश से नशा माफिया के खात्मे पर कैबिनेट बैठक में चर्चा होना संभव है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में जल तांडव: 4 लोग घायल, घरों में घुसा पानी- 444 सड़कें बंद, जगह-जगह लैंडस्लाइड
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में 3 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक पर प्रदेश के युवाओं की भी नजर रहेगी। कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने और अतिरिक्त नए पदों को भी सृजित कर उन पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया जा सकता है।