#यूटिलिटी

April 30, 2026

हिमाचल : मई महीने 12 दिन बैंकों में लटकेगा ताला, छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखिए

समय रहते बैंक से जुड़े काम निपटाने की सलाह

शेयर करें:

Bank Holidays 2026

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बैंकिंग कार्यों को लेकर मई महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। भारतीय रिज़र्व बैंक यानी RBI द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार इस महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसके चलते ग्राहकों को अपने जरूरी काम समय से पहले निपटाने होंगे। खासतौर पर वे लोग जो नकद लेन-देन या बैंक शाखाओं पर निर्भर रहते हैं, उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

समय रहते बैंक से जुड़े काम निपटाने की सलाह

दरअसल, भारतीय रिज़र्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार इस महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कामकाज के लिए सीमित दिन ही उपलब्ध होंगे। लगातार पड़ने वाली छुट्टियों के कारण ग्राहकों को समय रहते अपने जरूरी लेन-देन और बैंक से जुड़े काम निपटाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार, कोर्ट बोला- गुजारा भत्ता देना ही होगा

हालांकि डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। मई में कई छुट्टियां लगातार पड़ रही हैं, जिनमें साप्ताहिक अवकाश (रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार) के अलावा बुद्ध पूर्णिमा, राज्य दिवस और बकरीद जैसे त्योहार शामिल हैं।

18 दिन उपलब्ध रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर महीने में केवल 18 दिन ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें : 18 वर्षीय लड़की ने उठाया गलत कदम, छोटी सी बात को लेकर खत्म किया अपना जीवन

RBI द्वारा मई 2026 में बैंकों की छुट्टियों की जारी लिस्ट के अनुसार बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। मगर यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं।

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

01 मई- बुद्ध पूर्णिमा (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में छुट्टी)
03 मई- रविवार 
9 मई- दूसरा शनिवार
10 मई- रविवार
16 मई- राज्य दिवस (कई राज्यों में छुट्टी)
17 मई- रविवार

यह भी पढ़ें : जयराम का CM सुक्खू पर ह*मला : बोले- आचार संहिता का उल्लंघन, समय आने पर लिया जाएगा हिसाब

23 मई- चौथा शनिवार
24 मई-रविवार
26 मई- काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन (कई राज्यों में छुट्टी)
27 मई- बकरीद (ईद-उल-जुहा)
28 मई- बकरी ईद ईद-उल-जुहा (कई राज्यों में छुट्टी)
31 मई- रविवार

जारी रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि व्यापारियों, वेतनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। हालांकि राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम पूरी तरह चालू रहेंगी। यानी पैसे का लेन-देन, बिल भुगतान या ऑनलाइन ट्रांसफर जैसे कार्य बिना रुकावट जारी रहेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख