#अपराध
April 30, 2026
हिमाचल : 18 वर्षीय लड़की ने उठाया गलत कदम, छोटी सी बात को लेकर खत्म किया अपना जीवन
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपी देह
शेयर करें:

शिमला। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आए दिन मानसिक पीड़ा व तनाव से ग्रस्त युवा वर्ग अपनी ही जान के दुशमन बन अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। जहां एक 18 वर्षीय युवती ने गले में फंदा डालकर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार, जिला शिमला के तहत आते रामपुर बुशहर उपमंडल में एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
झाखड़ी थाना क्षेत्र की पंचायत खड़काग के गांव सेरी में 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक युवती की पहचान देविका उम्र 18 साल के रूप में हुई है, जो कि सेरी गांव रामपुर तहसील की निवासी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि इस घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
इस घटना ने एक बार फिर से समाज में मानसिक स्वास्थ्य और संवाद की आवश्यकता को उजागर किया है, जहां छोटी-छोटी परेशानियां भी गंभीर रूप ले सकती हैं यदि समय रहते उन्हें समझा और सुलझाया न जाए।