#यूटिलिटी

March 2, 2025

हिमाचल: 6800 स्कूली बच्चों को करियर संवारने के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग 

सुक्खू सरकार हर विधानसभा क्षेत्र के 100 बच्चों को चुनेगी, कांगड़ा से योजना शुरू 

शेयर करें:

मेरे शहर के 100 रत्न’ योजना

शिमला। हिमाचल प्रदेश के गरीब बच्चों के लिए कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने मदद का पिटारा खोला है। राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र के 100 मेधावी स्टूडेंट्स को कंपीटेटिव परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग शुरू की है। इसके लिए सरकार ने क्रैक एकेडमी से समझौता किया है। इस योजना पर 34 करोड़ रुपए खर्च होंगे। योजना की शुरुआत कांगड़ा विधानसभा के ज्वालामुखी क्षेत्र से की गई है, जहां 220 स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग का फायदा मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : चमोली एवलांच : बर्फ में दबे हिमाचल के 2 मजदूरों की मिली देह, 5 अभी लापता

 

योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 6800 स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग देना है। इसके लिए टॉपर 100 स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग मिलेगी, जबकि 200 ऐसे स्टूडेंट्स को 75% फीस पर और आगे के 500 स्टूडेंट्स को 50% रियायत पर कोचिंग दी जाएगी। इन बच्चों को तब तक सहायता प्रदान करेगी, जब तक वे अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते। 

 

5000 लोगों को मिलेगा रोजगार 


एकेडमी जहां टेस्ट पेपर तैयार करेगी, वहीं शिक्षा विभाग परीक्षाओं के संचालन की देखरेख करेगा।  क्रैक एकेडमी की योजना 90 से अधिक कोचिंग सेंटर स्थापित करने की है, जिससे अप्रत्यक्ष रोजगार के सृजन के साथ 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।  एकेडमी शिमला के रिज स्थित पुस्कालय के सुधार पर 1।5 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एकेडमी को भवन के विरासत को संरक्षित रखते हुए विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि करने के उद्देश्य से इसे आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड- अब इन महीनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीटवेव छुड़ाएगी पसीने

 

कांगड़ा जिले से हुई शुरुआत 


हिमाचल सरकार की ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ कार्यक्रम की शुरुआत कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा से हुई है। इसके लिए क्रैक एकेडमी ने परीक्षा ली थी, जिसमें 50 बच्चों ने भाग लिया था। ज्वालामुखी के 220 छात्रों को फ्री कोचिंग के लिए चुना गया है। क्रैक एकेडमी की परीक्षा में कक्षा 6 के स्टूडेंट्स से लेकर 12वीं तक के बच्चे भाग ले सकते हैं।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख