#यूटिलिटी

February 27, 2026

हिमाचल : इस महीने 18 दिन BANKS में लटका रहेगा ताला- यहां देखिए छुट्टियों की लिस्ट

मार्च की छुट्टियों की लिस्ट

शेयर करें:

March Bank Holiday

शिमला। बैंक में काम करवाना आसान नहीं होता। दिनभर लंबी लाइन में लगना पड़ता है। ऐसे में अगर बैंक महीने के अधिकतर दिन बंद रहेंगे तो बाकी दिनों पर काम बढ़ेगा, लोगों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में काम करवाना और मुश्किल हो सकता है।

निपटा लें सभी जरूरी काम

जरूरी ये है कि आप ये जान लें कि बैंक किस दिन बंद रहेंगे ताकि वर्किंग-डे पर आप समय पर बैंक पहुंचकर अपना काम करवा लें। कल मार्च का पहला दिन है और इस महीने में पांच रविवार आ रहे हैं और एक बड़ा त्योहार।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का घोटाला! 11 माह बंद रहे कॉलेज का 6.84 लाख आया बिजली-फोन बिल, ऑडिट में खुलासा

मार्च की छुट्टियों की लिस्ट

RBI ने मार्च महीने में बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है- जिसके अनुसार इस महीने में 18 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। महीने के पहले ही दिन बैंक बंद रहेगा।

कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से मार्च महीने में कुल 18 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। ऐसे में आपको इन छुट्टियों के अनुसार बैंक से जुड़े अपने कामों को पूरा करने का प्लान बनाना पड़ेगा।

 

यह भी पढ़ें : बुरी फंसी SDM ओशीन- ब्रांड प्रमोशन मामले में जांच के निर्देश, मैडम ने सोशल मीडिया से हटाया वीडियो

कब-कब आ रही छुट्टी?

मार्च महीने में त्योहार, रविवार, शनिवार की छुट्टियां मिलाकर बैंक 18 दिन बंद ही रहेंगे। ऐसे में कोशिश करें कि आप जल्द से जल्द बैंक के काम निपटा लें। हालांकि, इन छुट्टियों से बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों को मार्च  महीने में 12 छुट्टियां मिलेंगी- जबकि, उन्हें सैलरी पूरे महीने की मिलेगी।

देखें छुट्टियों की लिस्ट

RBI द्वारा मार्च 2025 में बैंकों की छुट्टियों की जारी लिस्ट के अनुसार बैंक 18 दिन बंद रहेंगे। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। मगर यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट-

  • 1 मार्च, 2026- रविवार
  • 2 मार्च, 2026- होलिका दहन (लखनऊ और कानपुर)
  • 3 मार्च, 2026- धुलंडी और डोल जतरा (दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना और कोलकाता)
  • 4 मार्च, 2026- होली
  • 8 मार्च, 2026- रविवार
  • 3 मार्च, 2026- चापचर कुट (मिजोरम)
  • 4 मार्च, 2026- दूसरा शनिवार
  • 15 मार्च, 2026- रविवार
  • 17 मार्च, 2026- शब-ए-कद्र (जम्मू-कश्मीर)
  • 19 मार्च, 2026- गुड़ी पड़वा, उगादी, नवरात्री शुरू
  • 20 मार्च, 2026- ईद उल फितर और जुमात-उल-विदा (5 राज्यों में)
  • 21 मार्च, 2026- ईद
  • 22 मार्च, 2026- रविवार
  • 26 मार्च, 2026- अष्टमी
  • 27 मार्च, 2026- राम नवमी
  • 28 मार्च, 2026- चौथा शनिवार
  • 29 मार्च, 2026- रविवार
  • 31 मार्च, 2026- श्री महावीर जयंती (15 राज्यों में) गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में बैंक, सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहते हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- तबादलों के नाम पर 'मनमानी' नहीं चलेगी! 

कैसे होगा पैसों का लेन-देन?

विदित रहे कि बैंकों में छुट्टियां होने के कारण भी आप पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। दरअसल, सभी बैंकों की डिजिटल सर्विस चालू रहेगी। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए आप पैसों का लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख