#यूटिलिटी
January 20, 2026
हिमाचल में सस्ती होगी बिजली, सुक्खू सरकार देने जा रही लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
अप्रैल से बिजली बिल में हो सकती है राहत
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। हर साल की तरह इस बार भी बिजली बोर्ड ने दरों में बदलाव करने की तैयारी की है, लेकिन इस साल शुरुआत में ही उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकती है। राज्य विद्युत बोर्ड ने संशोधित टैरिफ याचिका आयोग में दायर की है, जिसमें बिजली की दरों में कम होने की संभावना जताई जा रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने से ही बिजली बिल में राहत मिलने की उम्मीद है, जो खासकर आम लोगों और छोटे परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
राज्य विद्युत बोर्ड अगले साल 2026-27 के लिए बिजली के नए रेट तय करने से पहले विद्युत आयोग में याचिका दाखिल करने जा रहा है। इसमें घरेलू बिजली के बिल कम करने की सिफारिश की जाएगी। अगर ये मंजूर हो गया, तो अप्रैल 2026 से हर यूनिट बिजली पर 5 से 7 पैसे तक की कटौती हो सकती है। इससे आम परिवारों के बिल थोड़ा कम होंगे।
यह भी पढ़ें : विश्व भर में चमका हिमाचल- सबसे बड़ा फार्मा हब बनकर उभरा, दुनिया को दे रहा हर तरह की दवा
सरकार ने साफ कहा है कि अब से बिजली की सब्सिडी केवल सच में जरूरतमंद लोगों को ही मिलेगी। जिन लोगों ने अपनी मर्जी से अब तक सब्सिडी ली थी, उनके बिलों पर असर नहीं पड़ेगा। सरकार ने बोर्ड को भी कहा है कि घरेलू बिजली के रेट और कम किए जाएँ, ताकि आम लोगों को ज्यादा राहत मिले।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की फोन पर हुई बहस, कमरे में उठाया गलत कदम- लड़की की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार
सिर्फ घर के लिए ही नहीं, बल्कि फैक्ट्रियों और दुकानों के लिए भी बिजली की दर तय करने से पहले जनता की राय ली जाएगी। इसके लिए शिमला, बद्दी और धर्मशाला में पहली बार जनसुनवाई होगी। जनसुनवाई के बाद ही इन उपभोक्ताओं के लिए फाइनल रेट तय होंगे। सरकार का मकसद है कि घरों के लिए बिजली सस्ती रहे और सब्सिडी सही लोगों तक पहुंचे। साथ ही कारोबारियों की दर तय करने में भी पारदर्शिता बनी रहे।