#यूटिलिटी

June 10, 2025

हिमाचल की 12वीं पास महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, भरे जाएंगे इतने पद- यहां जानें डिटेल

1 जुलाई तक करें आवेदन, 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं अप्लाई

शेयर करें:

haroli jobs

ऊना। हिमाचल की महिलाएं जो आंगनबड़ी कार्यकर्ता या सहायक बनना चाहतीं हैं, उनकी प्रार्थना सरकार ने सुन ली है। सरकार ने आंगनबाड़ी में कुल 18 पदों पर भर्ती निकाली है। सरकार की तरफ से 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 10 सहायिकाओं के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन बाल विकास परियोजना हरोली के तहत मांगे गए हैं।

1 जुलाई तक करें आवेदन

आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जुलाई है। जिला ऊना स्थित बाल विकास परियोजना हरोली के अंतर्गत आने वाली महिलाओं के लिए रोजगार पाने का मौका है। विकास परियोजना कार्यालय हरोली की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए कुल 18 पद निकाले गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कलयुगी बेटे ने उजाड़ा मां का सुहाग, बहू से झगड़ा करने को रोक रहा था पिता

अगर आप या आपका कोई करीबी इस रोजगार अवसर के लिए इच्छुक है तो दिनांक 1 जुलाई शाम 5 बजे से पहले अपना आवेदन सादे कागज पर भर विकास परियोजना कार्यालय हरोली भेज दें या वहां जाकर जमा करवा दें। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कितनी पढ़ाई की होनी चाहिए या और क्या चीजें आवश्यक हैं इसकी जानकारी CDPO हरोली द्वारा दी गई है।

क्या होनी चाहिए अभ्यर्थी की योग्यता ?

  • 1. कम से कम 12वीं पास
  • 2. उम्र 18 से 35 साल के बीच
  • 3. सर्वे क्षेत्र का स्थानीय निवासी हो अभ्यर्थी
  • 4. परिवार की आय- 50 हजार रूपये से अधिक नहीं
  • 5. नायब तहसीलदार/तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/ प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए आय का प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैकिंग पर गए डॉक्टर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

अनुभव पर मिलेंगे कितने नंबर

  • 1. कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़़ी सहायिका/बाल सेविका/बालवाड़ी शिक्षक/नर्सरी शिक्षक/सिलाई शिक्षक/ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा।
  • 2. 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे।
  • 3. एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
  • 4. जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख