राजनीति

#अपराध

June 10, 2025

हिमाचल : कलयुगी बेटे ने उजाड़ा मां का सुहाग, बहू से झगड़ा करने को रोक रहा था पिता

पिता को तड़पता छोड़ मौके से बेटा फरार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Father Son Case

मंडी। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या, दुष्कर्म, चोरी आदि जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल के मंडी जिले से सामने आया है- जहां पर एक कलयुगी बेटे ने बाप-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया है।

कलयुगी बेटे की करतूत

यह मामला जोगिंद्रनगर उपमंडल के चंडोझ गांव में स्थित द्रोबडी से सामने आया है। यहां कल देर रात एक सनसनीखेज और दुखद घटना घटी है- जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाकी पर लगा दाग, घूसखोर हेड कांस्टेबल गिरफ्तार- FIR से नाम हटाने के लिए मांगे थे हजारों

बेटे ने की पिता की हत्या

बेटे ने आपसी पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही पिता की नुकीली चीज से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना परिवारिक कलह का भयानक रूप थी, जहां एक मामूली बहस ने खूनी मोड़ ले लिया। इस घटना के बाद पूरा परिवार बर्बाद हो गया है।

बहू से कर रहा था झगड़ा

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात आरोपी बेटा मुकेश अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ रहा था। यह बहस इतनी बढ़ गई कि आवाजें बाहर तक सुनाई देने लगीं। इस दौरान पिता प्रताप- जो कि जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। बेटे और बहू के बीच सुलह करवाने के इरादे से बीच में आए। मगर तैश में आए मुकेश ने नियंत्रण खो दिया और गुस्से में आकर पिता पर किसी नुकीली चीज से वार कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैकिंग पर गए डॉक्टर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

तैश में आकर किया पिता पर हमला

हमले के बाद प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटा पिता को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गया। इसी बीच परिजनों ने आनन-फानन में प्रताप को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस दुखद घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

हत्या का मामला हुआ दर्ज

इस पूरी घटना को लेकर मृतक की पत्नी नागण देवी के बयान पर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में आरोपी बेटे मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जोगिंद्रनगर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, और आज शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में राशन कार्ड ब्लॉक होने से गरीब परेशान, सरकार की व्यवस्था पर उठे कई सवाल

वारदात के बाद बेटा फरार

पुलिस ने आरोपी मुकेश की तलाश शुरू कर दी है, जो वारदात के बाद से फरार चल रहा है। DSP पधर देवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में फैला मातम

घटना के बाद से द्रोबडी गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और हैरानी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रताप एक शांत और मिलनसार व्यक्ति थे और उन्होंने कभी किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखी। बेटे द्वारा इस तरह की क्रूर हरकत करना सभी के लिए चौंकाने वाली और दुखद घटना है।

 पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख