#यूटिलिटी
September 17, 2026
त्योहारी सीजन में हिमाचलियों को राहत- राशन डिपुओं में पहले से ज्यादा मिलेगा आटा, जानें
अगले महीने राशन डिपुओं में ज्यादा मिलेगा आटा
शेयर करें:

शिमला। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले हिमाचल प्रदेश की जनता को सुक्खू सरकार ने बड़ी राहत दी है। अक्टूबर महीने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले आटे की मात्रा में बढ़ोतरी की गई है।
अक्टूबर में प्रदेश में नवरात्र, दशहरा, करवाचौथ और महर्षि वाल्मीकि जयंती सहित कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। त्योहारों के दौरान कपड़े, पूजा सामग्री, खाद्य पदार्थ और अन्य घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ जाता है। ऐसे समय में राशन डिपुओं से मिलने वाले अतिरिक्त आटे से परिवारों के मासिक खाद्य बजट को कुछ राहत मिल सकती है।
आपको बता दें कि अब APL परिवारों को डिपुओं से प्रति राशनकार्ड 13 किलो आटा मिलेगा। अभी तक यह मात्रा 12 किलो थी। यानी अक्टूबर में प्रत्येक APL परिवार को सामान्य से एक किलो अतिरिक्त आटा उपलब्ध होगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अक्टूबर महीने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन की इंटरनल टाइड ओवर एलोकेशन पूरी कर ली है। विभाग की ओर से APL परिवारों के लिए आटे का कोटा बढ़ाया गया है। जबकि चावल की मात्रा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विभाग की निदेशक कुमुद सिंह के अनुसार अक्टूबर के लिए राशन का आवंटन कर दिया गया है। अगले महीने PDS के तहत APL परिवारों को 13 किलो आटा और 5 किलो चावल प्रति राशनकार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
अक्टूबर के लिए प्रदेशभर में PDS के तहत कुल 16,685.13 मीट्रिक टन आटे का आवंटन किया गया है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा APL उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित किया गया है। जिसमें-
आटे के कोटे में वृद्धि के विपरीत चावल की निर्धारित मात्रा में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। APL उपभोक्ताओं को अक्टूबर में भी पहले की तरह 5 किलो चावल प्रति राशनकार्ड मिलेगा। अक्टूबर के लिए प्रदेश में कुल 8,341.32 मीट्रिक टन चावल की इंटरनल टाइड ओवर एलोकेशन की गई है। इसमें-
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कुल 19,58,895 राशनकार्ड पंजीकृत हैं। इनमें सामान्य श्रेणी यानी APL परिवारों की संख्या सबसे अधिक है।
अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत 1,59,658 राशनकार्ड दर्ज हैं। वहीं, 60,827 राशनकार्ड ऐसे परिवारों के हैं जिन्हें APL टैक्सपेयर श्रेणी में रखा गया है। त्योहारी मौसम से पहले APL परिवारों के लिए आटे के कोटे में की गई यह बढ़ोतरी अक्टूबर के राशन वितरण में लागू होगी। वहीं चावल का कोटा पहले की तरह ही रहेगा।