#अपराध

November 9, 2025

हिमाचल : पत्नी को मा*र कर गायब हुआ पति, मां के पास रोती मिली 4 साल की मासूम

कमरे में मौजूद बर्तनों, बोतलों और खाने के सामान को भी जांच के दायरे में लिया गया है

शेयर करें:

Himachal Husband Wife Solan Baddi Police

सोलन। हिमाचल प्रदेश के BBN औद्योगिक क्षेत्र एक बार फिर से हैरान कर देने वाली वारदात से दहल उठा। थाना मानपुरा के निचला खेड़ा गांव में एक प्रवासी महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

पति ने किया पत्नी का मर्डर

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस ने मृतका के पति को मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक कमरा कई घंटों से अंदर से बंद है और उसमें रहने वाली महिला दिखाई नहीं दे रही।

यह भी पढ़ें: आज हिमाचल पहुंचेंगी चैंपियन रेणुका- पहले माता हाटकोटी के करेंगी दर्शन, फिर जाएंगी घर

कमरे में पड़ी थी महिला की लाश

जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया, तो अंदर का दृश्य भयावह था। कमरे के बीचोंबीच महिला का शव पड़ा था। मृतका की पहचान संगीता, पत्नी चुनू कुमार साहनी, निवासी चिटखाल, जिला सीवान (बिहार) के रूप में हुई है। दंपति BBN क्षेत्र में प्रवासी मजदूर के रूप में रहकर जीविका चला रहे थे।

पति मौके से फरार

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में सामने आया कि वारदात के बाद से महिला का पति चुनू कुमार घर से गायब है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात दंपति के कमरे से झगड़े की आवाजें सुनाई दी थीं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नशेड़ी को लगी ठंड : फूंकी दो सरकारी बसें, पुलिस ने पकड़ा तो...उगला पूरा सच

रात को उतारा मौत के घाट

इसके बाद देर रात कमरे की ओर से कोई हलचल नहीं हुई। पुलिस ने जब शव का निरीक्षण किया तो महिला के मुंह से झाग जैसा पदार्थ निकला हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करवाया गया या जबरन पिलाया गया हो सकता है।

कमरे में मिला ऐसा सामान

थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। कमरे में मौजूद बर्तनों, बोतलों और खाने के सामान को भी जांच के दायरे में लिया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट ही मौत के असल कारण पर अंतिम मुहर लगाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : लिव इन में रह रही युवती पहुंची थाने, पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज- जानें मामला

पड़ोसी बोले: झगड़े पहले भी होते थे

स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। कई बार दोनों के बीच मारपीट तक की नौबत आ जाती थी, लेकिन मामला कभी पुलिस तक नहीं पहुंचा था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि बात इस हद तक पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : REEL बनाते नदी में गिरी युवती, सहेली के चिल्लाने पर आए कुछ युवक और...

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

SP बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि यह मामला गंभीर है। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर हत्या का अंदेशा साफ है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पति चुनू कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें बनाई गई हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख