राजनीति

#यूटिलिटी

April 21, 2025

सुक्खू सरकार इस विभाग में भरेगी 2 हजार पद, खत्म होगा सरकारी नौकरी का इंतजार

बिजली विभाग में टी मेट्स और लाइनमैन के पदों पर होगी भर्ती

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Govt Job Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) में दो हजार पदों पर भर्ती के निर्देश दे दिए हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि आगामी महीनों में सरकार टी-मेट्स और लाइनमैन के दो हजार पदों पर भर्ती करेगी। जिससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली सुदृढ़ होगी।

बिजली चोरी रोकें अधिकारी

सीएम सुक्खू ने आज एचपीएसईबीएल और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को हिमाचल में बिजली क्षति का सही आकलन करने और बिजली चोरी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएम सुक्खू ने कहा कि बिजली चोरी को रोकने के लिए अधिकारियों को फीडर मीट्रिंग जैसे प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : रजनी पाटिल ने हिमाचल आने से पहले कल बुलाई कांग्रेस की इमर्जेंसी मीटिंग, जानें इसकी खास वजह 

इन कर्मियों को दिया विभाग चुनने का विकल्प

सीएम सुक्खू ने बैठक में कहा कि एचपीएसईबीएल के जो भी अधिकारी और कर्मचारी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, पॉवर कॉरपोरेशन और ऊर्जा निदेशालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं उन्हें 30 अप्रैल तक विभाग चुनने का विकल्प दिया जाए। सीएम सुक्खू ने कहा कि सिविल विंग के कर्मचारी भी लोक निर्माण विभाग या अन्य कोई विभाग का विकल्प चुन सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से आ रहे बड़े नेता- CM सुक्खू से करेंगे मुलाकात, प्रतिभा सिंह की कुर्सी पर होगी चर्चा

 

सीएम सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विभाग में विकल्प चुनने वाले अधिकारी या कर्मचारी की पदोन्नति या अन्य किसी लाभ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार आवश्यक नीतियां संशोधित कर उनके सभी लाभों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। प्रदेश के सीएम ने औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि इससे शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गजब- CM हेल्पलाइन पर की चोरी की कंप्लेंट, शिकायत करने वाला ही निकला असली चोर

 

इस बैठक में सीएम सुक्खू ने 450 मेगावाट शोंग टोंग जल विद्युत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को इस परियोजना को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने इस परियोजना को नवबंर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में अधिकारी इस परियोजना पर फोक्स करें और इस समय से पूरा करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख