राजनीति

#यूटिलिटी

May 13, 2025

CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, बेटियों का रहा बोलबाला- लड़कों को पछाड़ मारी बाजी

छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

CBSE Result 2025

शिमला। CBSE ने दसवीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लाखों विद्यार्थियों के इंतजार को खत्म करते हुए बोर्ड ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में CBSE 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट में बेटियां अव्वल रही हैं।

CBSE 10वीं-2वीं का रिजल्ट घोषित

इस वर्ष परीक्षा का आयोजन देशभर में फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच किया गया था। परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों की भीड़ लगी हुई है।

यह  भी पढ़ें : CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर क्लिक कर देखें अपनी मार्कशीट

बेटियों ने मारी बाजी

आपको बता दें कि इस साल हिमाचल की बेटियों ने दसवीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट में बाजी मारी है। इस साल परीक्षा में 95.3 फीसदी छात्राएं और 90.77 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल 232 स्कूलों के 11,417 विद्यार्थियों का 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण हुआ था। जिसमें से कुल 11,385 ने परीक्षा दी और उसमें से 10,561 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें पास प्रतिशत 92.76 रहा है। 

बेटों को पछाड़ मारी बाजी

वहीं, इस साल 320 स्कूलों के लिए 119 केंद्रों पर दसवीं की परीक्षा हुई। 10वीं कक्षा के लिए हिमाचल के 17,204 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 17,177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी- जिसमें 9,516 लड़के और 7,661 लड़कियां शामिल हैं। इस साल परीक्षा में 16,706 विद्यार्थी पास हुए यानी इस साल पास प्रतिशत 97.26 रहा है। इसमें  98.09 फीसदी लड़कियां और 96.58 लड़के पास हुए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ब्लैकआउट में व्यक्ति की गंदी हरकत, 3 महिलाओं के साथ घर में घुसकर की बदसलूकी

कैसे चेक करें रिजल्ट?

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं-

cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.gov.in

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख