#यूटिलिटी

April 7, 2026

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा : लोगों को दोहरी मार- सीमेंट 15, सरिया 1000 रुपए उछला

सीमेंट के दाम में 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी

शेयर करें:

bricks cement price sariya hikes himachal government

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महंगाई ने अब आम लोगों के सपनों के घर पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। पहले ईंट के दाम बढ़े और अब सीमेंट व सरिये की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। निर्माण सामग्री के लगातार महंगे होने से घर बनाना अब और मुश्किल होता जा रहा है।

सीमेंट के दाम में 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी

प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे हर बैग पर करीब 15 रुपये का इजाफा हुआ है। बिलासपुर में एसीसी सुरक्षा सीमेंट अब 395 रुपये से बढ़कर 410 रुपये प्रति बैग हो गया है, जबकि एसीसी गोल्ड 435 से 450 रुपये और जंग रोधक सीमेंट 380 से बढ़कर 395 रुपये प्रति बैग पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का कहर : 5 जिलों में तूफान, ओलों और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

अंबुजा सीमेंट के दाम भी 400 रुपये से बढ़कर 415 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। वहीं बांगड़ सीमेंट 385 से बढ़कर 400 रुपये और अल्ट्राटेक सीमेंट 390 से बढ़कर 405 रुपये प्रति बैग हो गया है।

सरिया भी 20 दिन में 1000 रुपये महंगा

सिर्फ सीमेंट ही नहीं, सरिये के दाम में भी तेज उछाल आया है। पिछले 20 दिनों में सरिया करीब 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगा हो गया है। हमीरपुर में 12 एमएम सरिया पहले 6100 रुपये था, जो अब बढ़कर 6500 से 6600 रुपये हो गया है। टाटा सरिया 6800 से बढ़कर 7000 रुपये, जिंदल 6400 से 6600 रुपये और कामधेनु 6500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रांसपोर्टर की हड़ताल ने बिगाड़े हालात, वाहनों के थमे पहिये; लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

हर जिले में बढ़े दाम, लोगों पर असर

चंबा में अंबुजा सीमेंट 410 से बढ़कर 425 रुपये और अंबुजा प्लस 450 से 465 रुपये प्रति बैग हो गया है। एसीसी सीमेंट भी 405 से बढ़कर 420 रुपये तक पहुंच गया है। हर जिले में निर्माण सामग्री के बढ़ते दाम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, परिवहन खर्च में इजाफा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और कोयले की बढ़ती कीमतें इस महंगाई के मुख्य कारण हैं।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव से पहले सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट का झटका, डीसी के 5% आरक्षण अधिकार पर लगाई रोक

घर बनाने का सपना पड़ रहा भारी

लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के लिए घर बनाना और कठिन कर दिया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां लोग धीरे-धीरे घर बनाते हैं, वहां इस बढ़ोतरी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख